Home
Mobile

जानिए कैसे सबसे बेस्ट है आपका स्मार्टफोन कैमरा

By Aditi Pathak

इन दिनों स्‍मार्टफोन से तस्‍वीरें लेना काफी आसान हो गया है और लोग, इन्‍हें ही प्रीफर करते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि स्‍मार्टफोन कभी भी डीएसएलआर की जगह नहीं ले सकता है क्‍योंकि क्‍वालिटी में बहुत बड़ा फर्क आ जाता है।

कई स्‍थानों पर आपको कैमरे को अंदर ले जाने पर एक्‍ट्रा पेमेंट देने पड़ता है लेकिन मोबाइल कैमरे में यह सुविधा है कि आप बिना भुगतान दिए भी इसे ले जा सकते हैं और मनचाहें क्लिक ले सकते हैं। साथ ही इसे कभी भी कहीं भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। आपको कोई ट्राइपॉड, कोई दूसरा व्‍यक्ति नहीं चाहिए होता है जो आपकी तस्‍वीर को उतार सकें। आइए जानते हैं कि स्‍मार्टफोन का कैमरा, आपके लिए सबसे अच्‍छा क्‍यूं होता है, अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर नहीं है।

हमेशा आपके साथ

हमेशा आपके साथ

स्‍मार्टफोन के कैमरे को आपको कभी वजन मानकर ढोना नहीं पड़ता है। यह आपके साथ कभी भी कहीं भी कैरी किया जा सकता है। इसमें वजन नहीं होता है, इसे प्रोटेक्‍ट भी बहुत ज्‍यादा नहीं करना पड़ता है। आप बंगी जम्पिंग करने वाले हों या राइडिंग, आप इसे अपने साथ रख ही सकते हैं और शुरूआत करने पर क्लिक भी ले ही सकते हैं।

साइज और डिस्‍क्रिएशन

साइज और डिस्‍क्रिएशन

स्‍मार्टफोन का कैमरा छोटा होता है और इससे आप आसानी से क्लिक कर सकते हैं। स्‍मार्टफोन के कैमरे में साइज और डिस्क्रिएशन की सुविधा काफी अच्‍छी होती है, ऐसे में आपको असुविधा नहीं होती है। मान लीजिए, आपको किसी सड़क की तस्‍वीर उतारनी है तो कैमरे को सेट करना मुश्किल का काम है लेकिन आप फोन के कैमरे से ये काम आसानी से कर सकते हैं।

एप की मदद

एप की मदद

अगर आप एक अच्‍छे फोटोग्राफर नहीं है तो स्‍मार्टफोन में एप की मदद से भी अच्‍छे फोटो को क्लिक कर सकते हैं। ये एप आपको एक्‍सपोजर, व्‍हाइट बैलेंस, शटरस्‍पीड, इमेज सपोर्ट आदि को संतुलित बनाने में मदद करते हैं और अच्‍छी तस्‍वीर लेने में सहायता प्रदान करते हैं।

एस्‍सेसरीज

एस्‍सेसरीज

आजकल स्‍मार्टफोन की एस्‍सेसरीज भी डीएसएलआर कैमरे की तरह मार्केट में काफी उपलब्‍ध है। फोन के लिए लैंस, ट्राइपॉड आदि भी मिलता है जिससे आप स्‍मार्टफोन से भी डीएसएलआर जितनी अच्‍छी तस्‍वीरें ले सकते हैं।

हमेशा कनेक्‍ट रहें

हमेशा कनेक्‍ट रहें

स्‍मार्टफोन से तस्‍वीरें लेकर आप उन्‍हें तुंरत इंटरनेट पर शेयर कर सकते हैं। जबकि डीएसएलआर में यह सुविधा उपलब्‍ध नहीं होती है। कुछ कैमरे में अब यह सुविधा दी जाने वाली है लेकिन फिर भी यह एक मुश्किल टास्‍क है जबकि स्‍मार्टफोन में आप क्लिक और एडिट करके तुंरत उस फोटो को फेसबुक और वाट्सएप पर भेज सकते हैं।

बेहतर फोटोग्राफर

बेहतर फोटोग्राफर

स्‍मार्टफोन से फोटोग्राफ लेना, आपको पॉलिश कर देता है। साथ ही आप मनचाहें मूवमेंट की तस्‍वीर को भी अपने फोन में उतार सकते हैं। कई बार अचानक से कोई पल आपके सामने आ जाता है, जैसे आपके बच्‍चे का पहली बार कदम रखना, उसका हँसना आदि, तो आप अपने स्‍मार्टफोन से फटाक से उसे कैप्‍चर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
6 Reasons That Your Smartphone is Your Best Camera! here are tips for better photography from camera in hidni.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X