15000 हजार से कम में 6000mAh बैटरी वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन; मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस और लॉन्ग बैटरी लाइफ
6000mAh battery 5G smartphones: अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिनभर की हैवी यूसेज को आराम से झेल सके, तो 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ये फोन न सिर्फ दमदार बैटरी बैकअप देते हैं, बल्कि हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे टास्क भी स्मूदली हैंडल कर सकते हैं।
अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं, तो अब वक्त है ऐसी परेशानी को अलविदा कहने का। हम यहां कुछ बेहतरीन 6000mAh बैटरी वाले 5G फोन्स की बात करेंगे जो कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में शानदार हैं।

Realme P3x 5G
इस फीचर पैक्ड फोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह कम दाम में कई तगड़े स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 50MP का OMNIVISION OV50D प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन को ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से IP68 और IP69 की रेटिंग मिली हुई है। फोन के बेस वेरिएंट (6GB+128GB) की कीमत केवल 13,499 रुपये है।
डिस्प्ले- 6.72 इंच IPS LCD, 120Hz, 950 nits (peak)
प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 6400 (6 nm)
कैमरा- 50MP+2MP, 8MP
बैटरी और चार्जिंग- 6000mAh, 45W
Motorola g64 5G
कम दाम में तगड़े फीचर्स ऑफर करने के मामले में मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भी पीछे नहीं है। इसमें Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W के टर्बोपावर चार्जर से चार्ज हो जाती है। फोन में 14 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। इसे अमेजन और कंपनी वेबसाइट से आसानी से खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले- IPS LCD, 120Hz
प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 7025
कैमरा- 50MP+8MP, 16MP
बैटरी और चार्जिंग- 6000mAh, 33W
SAMSUNG Galaxy M35 5G
सैमसंग अपनी M-सीरीज में 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन ऑफर करता है। यह बैटरी इंटरनेट यूजेस पर 27 घंटे का बैकअप दे सकती है। फोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सिग्नेचर गैलेक्सी डिजाइन और वैपर कूलिंग चैंबर मिलता है, साथ में सैमसंग वॉलेट भी इसमें दिया गया है। फोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है।
vivo T4x 5G
इस फोन को लिस्ट का सबसे धाकड़ फोन कहें तो गलत नहीं होगा। इसमें 6500mAh का जंबो बैटरी लगाया गया है। एक बार की चार्जिंग में आप दिनभर के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें Dimensity 7300 5G प्रोसेसर और 50MP का मेन कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने इस फोन में 8MP का सेंसर लगाया है। इसमें दो कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन को डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बनाने के लिए IP रेटिंग भी मिली हुई है।
realme 14x 5G
अगर आपको कम बजट में टॉप-टियर वॉटरप्रूफ फोन चाहिए और बैटरी भी दमदार चाहते हैं, तो realme 14x हो सकता है आपके लिए सही ऑप्शन। इसमें 6000mAh बैटरी के साथ IP69 की रेटिंग भी मिलती है। फोन को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल है। इसमें 120Hz आई कम्फर्ट डिस्प्ले दी गई है, जिसका साइज 6.67 इंच है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू हो जाती है।
यहां बताए गए सभी स्मार्टफोन्स न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि दमदार बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। अगर आप 15,000 रुपये के अंदर ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बार-बार चार्ज करने की टेंशन से राहत दे, तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। खरीदने से पहले अपने यूज के हिसाब से फीचर्स को जरूर चेक करें।


Click it and Unblock the Notifications








