ये 7 Android स्मार्टफोन हो सकते हैं iPhone 16 Pro से बेहतर; अभी खरीदें बेस्ट ऑप्शन
Apple के iPhone सिर्फ ब्रान्ड नेम से नहीं, बल्कि अपने खास फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल iPhone 16 सीरीज अब तक का सबसे लेटेस्ट फोन है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसका iPhone 16 Pro डिवाइस लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो iPhone में इन्वेस्ट नहीं करना चाहते हैं, बल्कि Android डिवाइस को चुनना चाहते हैं।
भले iPhone 16 Pro अपने दमदार परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन के लिए चर्चा में रहता है। लेकिन, इसकी ज्यादा कीमत और सीमित कस्टमाइजेशन कई यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर सकती है कि क्या वाकई यह बेस्ट ऑप्शन है।
ऐसे में भारतीय मार्केट में ऐसे कई फ्लैगशिंप और प्रीमियम स्मार्टफोन मौजूद हैं जो iPhone 16 Pro के मजबूत ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे 7 फोन के बारे में जानते हैं , जिनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स देखकर आप iPhone 16 Pro खरीदने से पहले जरूर सोचेंगे।

Vivo X200 Pro
Vivo का यह फोन शानदार डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है जो हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए काफी पावरफुल है। इस फोन की कीमत 94,999 रुपये हैं, जिसे ऑफर्स के साथ और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
इसमें आपको 50MP + 200MP + 50MP वाला ट्रिपल कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यानी यह फोन लंबे बैटरी बैकअप और टर्बो चार्जिंग की वजह से iPhone 16 Pro से बेहतर यूजर-एक्सपीरियंस देता है। ऐसे में आप बेहतर बैटरी के लिए इसको चुन सकते हैं।
Xiaomi 15 Ultra
Xiaomi का यह फोन Leica कैमरा तकनीक के कारण बहुत फेमस है, ऐसे में अगर आफ प्रो-लेवल फोटोग्राफी के शौकिन है तो इस डिवाइस के बारे में जान सकते हैं। बता दें कि इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये हैं।
कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.73-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो परफॉर्मेंस,बैटरी और गेमिंग के मामले में A18 को बेहतर टक्कर देता है।
कैमरा की बात करें को इसमें 50MP + 200MP + 50MP + 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस में 5410mAh बैटरी, 90W चार्जिंग की सुविधा मिलती है। iPhone 16 Pro की तुलना में यह फोन बेहतर कैमरा वैरायटी और चार्जिंग स्पीड देता है।
Google Pixel 9 Pro XL
इस डिवाइस की कीमत 99,999 रुपये है और अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Pixel सीरीज हमेशा बेस्ट मानी जाती है। इस डिवाइस में आपको 6.8-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है।
इस फोन में Google का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है। कैमरा की बात करें तो इसमें कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जो 50MP + 48MP + 48MP के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5060mAh की बैटरी और 37W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। AI-आधारित कैमरा फीचर्स के साथ यह iPhone 16 Pro से कई गुना बेहतर नाइट फोटोग्राफी और सॉफ्टवेयर अपडेट देता है।
Motorola Razr 60 Ultra
इस फोन की कीमत 89,998 रुपये है। हमने ये ऑप्शन इसलिए रखा क्योंकि आजकल फोल्डेबल फोन का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में इस प्राइस रेंज में ये डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही Motorola अपनी ब्रांड वैल्यू के कारण भी लोगों को काफी पसंद आता है।
ऐसे में अगर आप अपने लिए एक फोल्डेबल फोन खोज रहे हैं तो Motorola Razr 60 Ultra के बारे में सोच सकते हैं। इस फोन में 7.0-इंच फोल्डेबल LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Snapdragon 8 Gen सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। वहीं अगर कैमरा की बात करें तो ये 50MP + 50MP डुअल सेटअप के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें आपको केवल 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। फोल्डेबल डिजाइन और प्रीमियम स्टाइल इसे iPhone 16 Pro का बेहतर ऑप्शन बनाता है।
Samsung Galaxy S25 Plus
इस फोन की कीमत फिलहाल 99,999 रुपये है, क्योंकि ये सैमसंग का प्रीमियम फोन है, ऐसे में इसके खास फीचर इसे बहुत अलग बनाते हैं। Samsung अपने फ्लैगशिप सीरीज में हमेशा iPhone का सीधा मुकाबला करता है। इस फोन में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 10MP + 12MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे 12MP फ्रंट कैमरा के साथ जोड़ा गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Samsung की डिस्प्ले क्वालिटी और वन UI सॉफ्टवेयर इसे iPhone 16 Pro से ज्यादा पावरफुल बनाता है।
Oppo Find X8 Pro
Oppo हमेशा अपने इनोवेटिव कैमरा और चार्जिंग फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस डिवाइस की कीमत 99,999 रुपये तय की गई है। इस फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट से जोड़ा गया है।
इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें क्वाड 50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बीत करें तो इसमें 5910mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी कैपेसिटी और फास्ट चार्जिंग इसे iPhone 16 Pro का मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।
Asus ROG Phone 8 Pro
Asus ROG Phone 8 Pro की कीमत 94,999 रुपये है, जिसे आमतौर पर गेमिंग फोन की तलाश वे इस फोन के बारे में सोच सकते हैं। इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसे 5500mAh बैटरी के साथ जोड़ा गया है। इसमें एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ गेमिंग ट्रिगर्स और कस्टमाइज्ड मोड भी है। गेमिंग परफॉर्मेंस में यह फोन iPhone 16 Pro से कई कदम आगे निकल जाता है।
iPhone 16 Pro भले ही पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन है, लेकिन ऊपर बताए गए 7 Android विकल्प न सिर्फ कीमत में वैल्यू-फॉर-मनी साबित होते हैं, बल्कि कई एडवांस फीचर्स जैसे फोल्डेबल डिस्प्ले, गेमिंग परफॉर्मेंस, AI कैमरा और हाई बैटरी बैकअप भी ऑफर करते हैं। अगर आप iPhone की जगह ज्यादा फीचर-पैक्ड और दमदार फोन चाहते हैं, तो इनमें से कोई भी स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट डील हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








