₹40000 से कम में बेस्ट 5G Smartphones; बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा वाले टॉप 7 ऑप्शन
7 Smartphones Under 40K: 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि बाजार में हर कीमत रेंज में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। खासकर ₹40,000 से कम बजट में अब ऐसे 5G फोन मिल रहे हैं जो कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप डिवाइस को टक्कर देते हैं।
अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा मॉडल सही रहेगा, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें 2026 में जरूर खरीद सकते हैं।

Oppo F31 Pro Plus
- इसमें ड्यूल 50MP रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
- इससे फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है।
- इसमें 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- ₹32,999 की कीमत में यह फोन कैमरा और बैटरी के मामले में मजबूत विकल्प है।
- सबसे खास इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लंबे समय तक चलती है।
- Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है।
Nothing Phone 4a Pro
- ₹39,999 की कीमत वाला यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
- इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के कारण यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग तक सबमें बेस्ट है।
- फोन में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
- इसमें 5080mAh बैटरी मिलती है, जो इसे पूरे दिन इस्तेमाल करने लायक बनाती है।
Realme P4 Power
- अगर आपको बेहतर बैटरी लाइफ चाहिए तो आप Realme P4 Power के बारे में सोच सकते है।
- इसमें 10000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता खत्म कर देती है।
- MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
- 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट इसे वीडियो और गेमिंग के लिए बेस्ट बनाता है।
- बता दें कि इस फोन की कीमत ₹27,999 है, जो कम कीमत में इसे फ्लैगशिप लेवल पर ले जाता है।
OnePlus Nord 5
- इस फोन में 50MP + 8MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो तेज स्पीड और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
- इसका 6.83-इंच Swift AMOLED डिस्प्ले और 6800mAh बैटरी इसे एक ऑल-राउंडर बनाता है।
- ₹33,999 की कीमत वाला OnePlus Nord 5 इस सेगमेंट में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने वाला फोन है।
Motorola Edge 60 Pro
- ₹32,949 में आने वाला यह फोन कैमरा और डिस्प्ले के लिए जाना जाता है।
- इसमें 50MP + 10MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
- MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर के साथ यह फोन तेज और स्थिर परफॉर्मेंस देता है।
- फोन 6.7-इंच P-OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है।
Redmi Note 15 Pro+
- ₹31,999 की कीमत वाला यह फोन अपने 200MP कैमरे के कारण खास माना जाता है।
- इसका Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 2 सॉफ्टवेयर इसे एक बैलेंस डिवाइस बनाता है।
- फोन में 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- ये फोन बैटरी और कैमरा के मामले में एक बेहतरीन डिवाइस माना जा रहा है।
Vivo V60
- ₹33,897 में आने वाला Vivo V60 Zeiss ऑप्टिक्स वाले कैमरे के साथ आता है।
- इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- इसका Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे स्टाइलिश और पावरफुल बनाता हैं।
Comments
Best Mobiles in India
English summary
Best 5G smartphones Under ₹40,000 In 2026: Big Battery, Fast Chips And Flagship Cameras
Story first
published: Tuesday, March 17, 2026, 8:00 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








