251 रुपए के फ्रीडम फोन को खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें!
भारत की कंपनी रिगिंग बेल्स ने अब तक का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 पेश किया है। कहा जा रहा है कि दुनिया का सबसे सस्ता फोन है। मार्केट में सक्सेसफुल होने के लिए फोन को काफी अच्छी पब्लिसिटी मिली है। मार्केट में इस फोन की काफी चर्चा है। हालांकि गुरुवार सुबह फोन की बुकिंग के समय कंपनी की साईट क्रैश हो जाने से कुछ कंज्यूमर्स नाराज जरुर होंगे।
यदि आप भी इस सस्ते सुपर स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार यहां नजर डाल लीजिए। नीचे स्लाइडर में हैं फ्रीडम 251 के बारे में वो बातें जो आपको जरुर जाननी चाहिए-
रिंगिंग बेल्स
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स है। आपको बता दें यह कंपनी 2015 में ही आई है। रिंगिंग बेल्स कंपनी ने अपने इतने सस्ते फोन से कंज्यूमर्स के मन की घंटी भी बजा ही दी है।
लोकसभा सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने किया लॉन्च
बीजेपी के लोकसभा सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने इस फोन को बुधवार शाम को एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया था।
कम कीमत
स्मार्टफोन तो दूर इतनी कम कीमत में कोई फीचर फोन मिलना भी मुश्किल है। इसके साथ ही यह साफ़ है कि इस फोन को पीएम मोदी की मेक इन इंडिया का साथ भी मिला है।
सवच्छ भारत एप
फ्रीडम 251 में पहले से ही स्वच्छ भारत एप मौजूद है। इसके अलावा इसमें फार्मर व फिशरमैन एप भी हैं।
शानदार हैं फीचर्स
फोन की इतनी कम कीमत तो सभी को चौंका रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में सभी अच्छे फीचर्स हैं। जिनकी कीमत 4000 रुपए से कम नहीं है।
बुकिंग शुरू
फ्रीडम 251 के लिए बुकिंग 18 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। हालांकि गुरुवार को बुकिंग शुरू होते ही फोन की साईट क्रैश हो गयी थी।
आकाश टेबलेट
आपको आकाश टेबलेट याद है! हालांकि यह ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहा लेकिन इस फोन ने भी अपनी कीमत की वजह से काफी चर्चाएं पाई थी।
अन्य टेक न्यूज़
इन 5 कारणों से बेड पर यूज नहीं करना चाहिए फ़ोन!
घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करें वोटर आईडी कार्ड!
अपने एंड्रायड फोन में ऐसे चलाएं दो व्हाट्सएप!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications