Home
Mobile

आ गया एक और दमदार चाइनीज एंड्रॉएड फोन

आ गया एक और दमदार चाइनीज एंड्रॉएड फोन

दमदार फीचर और कूल लुक मोबाइल फोन के मामले में सैमसंग, एप्‍पल और नोकिया जैसे बड़े ब्रांडों में हमेशा आगे आने की होड़ बनी रहती है। इन बड़ी कंपनियों के बीच छोटी फोन निर्माता कंपनियां कम बजट बाजार में अपनी पहचान बनाने की काशिश में लगी रहती हैं।

ऐसी ही एक चाइनीज फोन निर्माता ओपीपीओ ने चाइना में एक नया एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन लांच किया है। ओपीपी फाइंड 3 नाम के इस नए हैंडसेट की अच्‍छी डिजाइन और तकनीक फीचर इसको अपने में अच्‍छा स्‍मार्टफोन बनाते हैं। देखने में नया ओपीपी 3 आईफोन से मिलता जुलता है। फोन में एंड्रॉएड का 2.3 वर्जन दिया गया है।

हम आपको बता दें ओपीपी कम कीमत में टीवी, ब्‍लू रे डीवीडी प्‍लेयर के अलावा कई इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस का निर्माण करती है।  ओपीपी फाइंड 3 में 4 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो इसके लुक को और आकर्षक बनाता है। फोन में लगा ड्यूल कोर प्रोसेसर 1.5 गीगा हर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। वहीं कैमरे की बात करें तो ओपीपी फाइंड 3 में 8 मेगापिक्‍सल का कैमर दिया गया है। नये स्‍मार्टफोन में 1 जीबी की रैम और वीडियो काफ्रेंसिंग करने के लिए 2 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है।

ओपीपी फाइंड 3 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 2.3 वर्जन एंड्रॉएड ओएस

  • 4 इंच की स्‍क्रीन

  • 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा

  • 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा

  • 1.5 गीगाहर्ट सीपीयू स्‍पीड

  • 1जीबी रैम

  • वीडियो क्रांफ्रेसिंग की सुविधा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओपीपी फाइंड 3 की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्‍मीद की जा रही है कंपनी चाइना के बाहर भी अपने नए फोन को लांच करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X