सैमसंग गैलेक्सी में शामिल हो रहा है एक और स्मार्टफोन

सैमसंग एक ऐसी कंपनी है जो इस समय मोबाइल कारोबार में सफलता के झंडे गाड रही है। सैमसंग के जितने भी मॉडल गूगल के एंड्राएड ओएस पर रन करते हैं उन्होनें अच्छा बिजनेस किया है। इसमें से सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन जो हैं वह गैलेक्सी सीरीज के ही हैं। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग जो स्मार्टफोन रीलीज करने जा रहा है वह गैलेक्सी सीरीज का वाई प्रो ड्योस है।
जैसा कि नाम से ही पता चल जाता है कि यह फोन ड्यूल सिम वाला है जो एक साथ दो नेटवर्को को सपोर्ट करने की क्षमता रखता है। जीएसएम और सिम को सपोर्ट करने के साथ ही यह 3 जी की सर्विस को भी सपोर्ट करता है। इसकी टीएफटी टचस्क्रीन का साइज 2.6 इंच है जो 320 x 240 रेजूलूशन पिक्सल को सपोर्ट करती है।
साथ ही इसमें क्वार्टी कीपैड भी दिया हुआ है जो एसएमएस करने के लिए आरामदायक होगा। इसमें एक कैमरा 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है जिसके दा्रा आप वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं। इसकी मेमोरी को आप 32 जीबी तक कार्ड स्लॉट की मदद से बढा भी सकते हैं। फोन में एंड्राएड ओएस लगा हुआ है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइफाइ, जीपीआरएस, यूएसबी और ब्लूटूथ की सुविधा दी हुई है। यह फोन बाजार में जल्द ही आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








