हुवाई का नया स्टाइलिश स्लिम फोन हुवाई एसेंट

स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चर कंपनी हुवाई ने बाजार में स्मार्टफोन के रुख को देखते हुए जल्द एक न्यूस्टाइल फोन पेश करेगा। हुवाई एसेंट पी 1 नाम के इस फोन का साइज अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले काफी स्लिम है। तकनीकी रूप से फोन केवल 6.6 इंच मोटा है, इसके स्लिम साइज की वजह से इसका लुक देखने में काफी अच्छा लगता है।
फोन में बेहतर परफार्मेंस के लिए 1.5 गीगा हर्ट का ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 1 जीबी की रैम इनबिल्ड है जिसकी मदद से फोन में कई एप्पल तेजी से प्रयोग की जा सकती है। मल्टीमीडिया फीचरों की बात करें तो हुवाई एसेंट पी 1एस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 1080पिक्सल रेज्यूलूशन की हाईक्वालिटी वीडियो रिकार्डिंग करता है।
हुवाई एसेंट पी 1एस में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- फोन का आकार 6.6 इंच
- 1.5 गीगा हर्ट का ड्यूल कोर प्रोसेसर
- 1 जीबी की रैम
- 1080पिक्सल रेज्यूलूशन की हाईक्वालिटी वीडियो रिकार्डिंग
- 540X960 रेज्यूलूशन स्क्रीन सपोर्ट
- 4.3 इंच स्क्रीन साइज
- गोरिल्ला ग्लास एमोल्ड डिस्प्ले
अन्य फीचरों में 540X960 रेज्यूलूशन के साथ 4.3 इंच की एमोल्ड स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से स्क्रीन में स्क्रेच लगने का डर नहीं रहता। कंपनी अभी अपने फोन में कुछ और बदलाव कर सकती है, लांस वैगास में कंपनी द्वारा प्रदर्शित नया हुवाई एसेंट पी1 एस स्लिम फोन आने वाले समय में कई कंपनियों के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications