Home
Mobile

सामने आया Google Pixel 8a का एक नया प्रमोशनल वीडियो, AI फीचर्स से लैस है फोन

Google के इस इवेंट का पूरी दुनिया के यूजर्स इंतजार कर रहे हैं। Google का यह ईयरली इवेंट 14 मई 2024 को भारतीय समय के अनुसार, रात में 10:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में Google Android 15 और AI Tools के साथ कई खास प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लेकिन यूजर्स को सबसे ज्यादा इंतजार Google Pixel 8a का है।

बता दें कि Google Pixel 8a का एक नया प्रमोशनल वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें फोन से जुड़ी कुछ खास बाते बताई गई हैं। इस फोन का प्रमोशनल वीडियो माय स्मार्ट प्राइज और ऑनलीक्स के जरिए शेयर किया गया है। इसके जरिए फोन में कई खास चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फोन राउंड डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आने वाला है।

सामने आया Google Pixel 8a का एक नया प्रमोशनल वीडियो

Google Pixel 8a के प्रमोशनल वीडियो को देखने के बाद पता चला है कि इस फोन में बहुत सारे AI फीचर्स जैसे- Best Take, Circle to Search और AI Audio magic Eraser Tools शामिल होंगे। यूजर्स Best Take AI फीचर की मदद से इस फोन से शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे।

इस फोन में मिलेंगे कमाल के AI फीचर्स

Circle to Search AI फीचर का यूज करके यूजर्स को अपने फोन पर दिखने वाली किसी भी चीज को सर्किल करके उसके बारे में सर्च करने की परमिशन मिलेगी। इसके साथ ही AI Audio magic Eraser Tools की मदद से यूजर्स किसी भी फोटो या वीडियो के बैकग्राउंड को हटा पाएंगे। इसमें कई सारे लाइव ट्रांसलेट AI फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।

Google Pixel 8a में कंपनी ने Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro के AI फीचर्स को शामिल किया गया है, क्योंकि ये सभी फीचर्स इन दोनों फोन में भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के प्रमोशनल वीडियो में फोन को Blue, Black और Biz कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Google Pixel 8a स्पेसिफिकेशन्स: Google Pixel 8a के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए है थे। इस फोन में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले बताई गई थी, जो कि FHD और बेहतर रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती है। इस फोन की स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले दी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन की रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new promotional video of Google Pixel 8a surfaced, the phone is equipped with AI features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X