Redmi 12C की नए वेरिएंट के साथ जल्द होगी एंट्री, 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी से साथ मिलेंगे नए कलर ऑप्शन
Redmi 12C को कंपनी जल्द ही नए वेरिएंट के साथ पेश करने वाली है। इस फोन को कंपनी ने साल की शुरूआत में ही भारत में लॉन्च किया था। जिसके ग्लोबल वेरिएंट को भी भारतीय वेरिएंट से कुछ दिनों पहले लाया गया था। यह हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो G85 SoC चिपसेट से लैस है, जिसमें पावर देने के लिए कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है। आपको बता दें, इसे भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी अपने इस डिवाइस को एक नए वेरिएंट ज्यादा स्टोरेज और रैम के साथ टीज किया है। तो आइए आपको आगे नए वेरिएंट के साथ पेश होने वाले इस फोन की आपको फीचर से लेकर कीमत तक की जानकारी देते हैं।
Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन
Redmi 12C में आपको 6.71 इंच HD+ (1600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 60Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ रहा है। इस हैंडसट में कंपनी ने डुअल नैनो सिम का सपोर्ट दिया है। Redmi 12C स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G85 SoC से लैस है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकता अनुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही रैम को भी 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 12C में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 12-आधारित MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।
भारत में Redmi 12C की कीमत
Redmi 12C स्मार्टफोन के एक नए वेरिएंट की खुलासा खुद Redmi India ने की है। ब्रांड ने एक ट्वीट में नए वेरिएंट को टीज किया है। इस हैंडसेट को भारत में शुरुआत में दो स्टोरेज के साथ लाया गया था। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तय किया गया था। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये था।

आपको बता दें, Redmi 12C को मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू , लैवेंडर पर्पल और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ पेश गया था। यह स्मार्टफोन मॉडल अमेजन, Mi.com, Mi होम स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। जहां से यूजर्स इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








