सैमसंग जल्द लांच करेगा स्लाइडर के साथ क्वार्टी कीपैड वाला फोन

सैमसंग ने हांलही में कुछ काफी बेहतरीन स्लाईडर फोन बाजार में उतारे हैं जिसमें से कॉर्बी प्लस ने ग्राहकों के बीच में अपनी अच्छी पहचान बनाई। स्लाईडर फोन का अपना अलग ही महत्व होता है क्योंकि इसमें आपको टाइप करने के लिए फुल साइज कीपैड मिलेगी। सूचनां मिली है कि सैमसंग ने यू 380 नाम के मोबाइल फोन को लांच करने की तैयारी कर ली है।
यह स्लाइडर फोन है जिसमें आपको क्वार्टि कीपैड मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन का भी फीचर है। बताया जा रहा है कि यह कोई स्मार्टफोन नहीं होगा इसलिए यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसमें एक सीमा तक के ही फीचर होगें। यह फोन सीडीएमए डिवाइस है जिसके रेजूलूशन के बारे में अभी ठीक से जानकारी नहीं मिली है।
इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार मेमोरी एक्सपैंड कर सकें। साथ ही 3.5 एमएम का हेड फोन जैक भी है जिससे यूज़र आराम से गानों का लुफ्त उठा सके। फिलहाल इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








