Home
Mobile

अब स्‍मार्टफोन करेगा हार्ट और भ्रूण की डायग्‍नोसिस

By Super
अब स्‍मार्टफोन करेगा हार्ट और भ्रूण की डायग्‍नोसिस
आज टेक्‍नॉलिजी की पहुचॅ दूर-दूर तक हो चुकी है। ऐसे में मोबाइल की दुनियां में रोज नए नए प्रयोग होना काफी आम बात हो गई है। आइए हम आपको एक ऐसे स्‍मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिससे ना सिर्फ बात की जा सकती है बल्कि अल्‍ट्रासाउंड भी किया जा सकता है। जी हॉ, यह सुन कर कोई भी दंग रह जाएगा कि एक फोन से कोई अल्‍ट्रासाउंड कैसे कर सकता है। पर चौंकिए मत यह बात बिल्‍कुल सही है की मोबीसांते मोबाइल हेल्‍थ इंडस्‍ट्री ने अल्‍ट्रासाउंड स्‍मार्टफोन मोबीयूएस नाम से एक नया स्‍मार्टफोन लांच किया है जिसके द्ारा अल्‍ट्रासाउंड करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस स्‍मार्टफोन में इमेजिंग सिस्‍टम इंटिग्रेट है, जो कई तरह के मेडिकल डायग्‍नोसिस करने में काम आएगा। इसमें पेट और भ्रूण की डायग्‍नोसिस बहुत आसानी से की जा सकती है। यूएस में इस अल्‍ट्रासाउंड मोबाइल की लांचिग को एक नए और अदभुत खोज के रुप में देखा जा रहा है। यह फोन दूसरे अन्‍य फीचरों से भी लैस है, जैसे की इसमें एक्टापिक प्रेग्नन्सी की जांच के साथ्‍ा एम्‍निओटिक फ्लूड का भी आंकलन किया जा सकेगा।

अब बात करते हैं मोबीयूएस की खूबसूरत और सिंपल डिजाईन की। इसका बॉडी पैनल सफेद रंग का है जो डॉक्‍टर और मेडिकल लैब को पूरी तरह से सूट करता है। इसकी 4.1 इंच की डब्‍लूवीजीए डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन का रेजूलूशन 800x480 पिक्‍सल दिया गया है जो इसकी स्‍क्रीन क्‍वालिटी को काफी अच्‍छा बनाता है। इसमें 8 जीबी की मेमोरी स्‍टोरेज स्‍पेस के साथ ही 2.0 यूएसबी पोर्ट की कनैक्‍टिविटी की सुविधा भी दी गई है। इस स्‍मार्टफोन को आप किसी भी विडोज़ एक्‍सपी, विडोज विस्‍ता और विडोज 7 के आप्‍रेटिंग सिस्‍टम पर चला सकते हैं।

मोबीयूएस स्‍मार्टफोन को हृदय संबंधी, पेरीफेरल वैसेल और पेल्‍विक को डाइअग्नोस करने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। इस शानदार और महत्‍त्‍वपूर्ण डिवाइस को ना सिर्फ डॉक्‍टर बल्कि वह लोग जो क्‍लीनिक चला रहें हैं वह भी बडी आसानी के साथ यूज कर सकते हैं। यह स्‍मार्टफोन केवल बडे हास्‍पिटलों और स्‍वास्‍थ्‍य संस्थानों को ही ध्‍यान में रख कर बनाया गया है। मेडिकल फील्‍ड में धूम मचाने वाले इस मोबीयूएस स्‍मार्टफोन की कीमत 3, 37, 500 रु मात्र दी गई है जो मेडिकल फील्‍ड में इसके योगदान को देखते हुए ठीक मानी जा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X