तीसरी बार हुआ Aadhaar Card अपडेट की तारीख में परिवर्तन, अब इस समय सीमा तक कर सकेंगे अपडेट
यदि आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस बीच वह एक भी बार अपडेट नहीं हुआ है, तो ऐसे में Aadhaar Card को अपडेट करवाने की समय सीमा सरकार द्वारा 14 जून 2024 तय की गई थी और कहा गया था कि इस तारीख के समाप्त होने के बाद आधार अपडेट करवाने पर शुल्क देना होगा।
लेकिन यहां हम आपके लिए आधार से जुड़ी एक अच्छी खबर लेकर आए हैं, जिन लोगों ने किसी कारणवश अपना आधार कार्ड इस तारीख तक अपडेट नहीं करवाया है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही शुल्क देने की आवश्यकता है। दरअसल, सरकार ने Aadhaar Card को अपडेट करवाने की समय सीमा में एक बार फिर बदलाव किया है।

क्या है आधार अपडेट की अंतिम तारीख
बता दें कि अब आप अपने आधार कार्ड को 14 सितंबर 2024 तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। यह तीसरी बार है, जब सरकार ने इस तारीख में परिवर्तन किया है। ऐसे में आप अपने घर बैठे हुए ऑनलाइन आधार अपडेट कर सकते हैं, वो भी बिना कोई चार्ज दिए।
आधार अपडेट करने के लिए क्या-क्या है आवश्यक
आधार अपडेट करवाने के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। वैसे तो आधार अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है, लेकिन 14 जून तक UIDAI के मुताबिक यह सर्विस फ्री थी, जिसे अब 14 सितंबर कर दिया गया है। पहचान पत्र के लिए आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड भी दे सकते हैं।
घर बैठे कैसे कर सकते हैं अपना आधार अपडेट
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नबंर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद ही आपका आधार अपडेट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








