आकाश 2 यूबीस्लेट 7 सीआई और माइक्रोमैक्स फनबुक अल्फा दोनों के फीचरों में क्या अंतर है?

दुनिया भर में सबसे सस्ते टैबलेट के नाम से मशहूर आकाश का नया 7 सीआई वर्जन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हाल ही में लांच किया गया है। जो स्टूडेंट को 1,130 रुपए में दिया जाएगा जबकि इसकी रीटेल कीमत 4,499 रुपए है। आकाश के नए वर्जन में कंपनी के अनुसार वे सभी खूबियां दी गई हैं जो इस समय बाजार में मौजूद 5,000 रुपए से लेकर 6,000 रुपए के टैबलेट में हैं। इस रेंज में सबसे पॉपुलर माइक्रोमैक्स का फनुबक है जिसकी कीमत 5,999 रुपए है यानी आकाश के नए वर्जन के दाम और फनबुक के दामों में कोई खास अंतर नहीं है। अगर आप आकाश का नया वर्जन या फिर फनबुक का नया वर्जन लेने जा रहें हैं तो इससे पहले इन दोनों में दिए गए फीचरों के बीच क्या अंतर है इसके बारे में जान लें।
डिस्प्ले: आकाश की कीमत भले ही कम हो लेकिन इसमें माइक्रोमैक्स की तरह 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: प्रोसेस की बात करें तो इसमें आकाश का नया वर्जन बाजी मार लेता है क्योंकि फनबुक में सिंगल कोर 1 गीगाहर्ट का अल्फा प्रोसेसर दिया गया है जबकि आकाश में कार्टेक्स ए9 ड्युल कोर प्रोसेसर इनबिल्ड है जो 1 गीगाहर्ट की स्पीड देता है।
पढ़ें: अपने पीसी में कैसे बनाएं एनिमेटेड मूवी
ऑपरेटिंग सिस्टम: बजट डिवाइस होने के बावजूद आकाश और फनबुक टैबलेट में एंड्रायड का 4.0.3 आईसक्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है। जो इस समय मार्केट में काफी पॉपुलर है।
कैमरा: कैमरे के फीचर पर नजर डालें तो दोनों टैबलेट्स में वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है लेकिन रियर कैमरा नदारद है।
कनेक्टीविटी: फनबुक अल्फा और आकाश 2 दोनों में बेसिक वाईफाई, 3जी डॉगल सपोर्ट के साथ 2.0 माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
मैमोरी: दोनों टैबलेट्स में 512 एमबी रैम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से यूजर 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकता है। वैसे इंटरनल मैमोरी की बात करें तो दोनों टैबलेट में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।
बैटरी: माइक्रोमैक्स फनबुक में लम्बे बैटरी बैकप के लिए 2,800 एमएएच बैटरी दी गई है जिसके मुकाबले आकाश 2 में 3,000 एमएएच की लियॉनबैटरी इनबिल्ड है जो कंपनी के अनुसार 3 घंटे का बैटरी बैकप देती है।
वैसे तो दोनों टैबलेट के फीचरों में कोई खास अंतर नहीं है लेकिन आकाश 2 यूबीस्लेट 7 सी आई की तुलना में माईक्रोमैक्स फनबुक ज्यादा महंगी है जबकि आकाश में फनबुक से बेहतर प्रोसेसर दिया गया है। लेकिन आकाश अभी तक रीटेल स्टोर में उपलब्ध नहीं है नया आकाश कब तक मार्केट में आएगा इसके बारे में अभी तक कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
पढ़ें: इंडिया की टॉप 5 बेस्ट वीडियो वेबसाइट


Click it and Unblock the Notifications








