अब ऐसर भी लाएगा खुद का स्मार्टफोन एलिग्रो

ऐसर ने कम्पूटर डिवाइस के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। यह आज नोटबुक और पीसी उत्पाद बेचने में विश्व में दूसरे स्थान पर है। अब ऐसर ने अपने कदम मोबाइल स्मार्टफोन के क्षेत्र में रखने की सोंच ली है। यह अपना नया स्मार्टफोन ऐसर एलिग्रो लांच करने वाली है, जो विंडो डब्लूपी 7.5 मैंगो ऑप्रेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन इस साल के अंत तक नवम्बर में लांच हो जाएगा। इसकी स्मूथ पेनल बॉडी आपका ध्यान अपने ऊपर खींचे बिना नहीं रह पाएगी। इसकी एलसीडी टच स्क्रीन 3.7 इंच की है, जिसका रेजूलूशन 480*800 पिक्सल है। यह पूरे 16 मिलियन कलर सपोर्ट करती है। इसमें 1 गीगा हर्ज का स्नैप ड्रैगन प्रोसेसर लगा हुआ जो 205 जीपीयू एड्रिनो द्ारा संचालित होता है। इसमें रैम 512 एमबी, इंर्टनल मेमोरी 8 जीबी और 5 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया हुआ है। इसमें फ्लैश नादारद है पर इसकी वीडीयो रिकार्डिंग लाजवाब है। आप वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं वो भी 720 पिक्सल के हायर रेजूलूशन के सपोर्ट के साथ।
इस फोन में 3.5 एमएम के ऑडियो जैक, माईक्रो यूएसबी कॉर्ड, ब्लूटूथ और वाई फाई की कोई कमी नहीं है। पता चला है कि यह 802.11 बी/ जी/ एन लैन कनैक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा। इसमें जीपीएस और 3जी का भी अच्छा फीचर है। इसकी कीमत 15,800 रु तक के आस पास की होगी।


Click it and Unblock the Notifications








