कम कीमत में ऐसर ने लांच किए दो दमदार स्मार्टफोन

ऐसर के लिक्विड सीरीज के मोबाइल फोन अभी से काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। यह केवल फीचर के मामले में ही नहीं बल्कि कीमत के मामले में भी काफी बेहतरीन हैं। फोन की सफलता को देखते हुए कंपनी ने कई फोन को इस सीरीज़ के साथ जोडा है।
एसर सी 6 लिक्विड एक्सप्रैस अभी हाल ही में मार्केट में आया है पर ऐसर मिनी इसी साल की शुरुआत में मार्केट में आया था। ऐसर सी 6 का आकार 115 x 60.8 x 13. 4 एमएम और भार 135 ग्राम है। जबकि ऐसर मिनी का आकार 110.4 x 57.5 x 13 एमएम और भार 108 ग्राम मात्र है। यानी की दोनों ही फोन उठाने में काफी हल्के हैं।
ऐसर सी 6 की डिस्पले स्क्रीन का साइज 3.5 इंच है और मिनी का डिस्पले 3.2 इंच है जिसमें दमदार रेजूलूशन दिए हुए हैं। दोनों ही फोन मल्टी टच के फीचर से लैस हैं जिसमें आपको एसेलेरोमीटर सेंसर लगा हुआ है। फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया हुआ है जिसमें 2592 x 1944 पिक्सल रेजूलूशन दिया हुआ है।
ऐसर मिनी ई 310 में 600 मेगाहर्ज के एआरएम 11 प्रोसेसर के साथ क्वाल्कम एमएसएम 7227-1 चिपसेट लगा हुआ है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट एड्रिनों 200 दिया है। जबकि ऐसर सी 6 में 800 मेगाहर्ज प्रोसेसर और 512 एमबी की इंटरनल मेमोरी लगी हुई है। दोनों फोन में आप 32 जीबी तक मेमोरी बढा सकते हैं वो भी माइक्रो एसडी कार्ड के दा्रा।
दोनो ही फोन एंड्राएड ओएस पर रन करते हैं। इसके अलावा इसमें कनेक्शन के लिए यूएसबी, वाईफाई और ब्लूटूथ दिया है। कीमत में ऐसर सी 6 मात्र 20,000 रु का है और वहीं पर ऐसर मिनी की कीमत केवल 11,000 रु रखी गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications