एसर के दो बजट फोन लिक्विड Z530 व लिक्विड Z630sलॉन्च
एसर ने अपने दो नए बजट फोन एसर लिक्विड Z530 व एसर लिक्विड Z630sलॉन्च किए हैं। 2 जीबी रैम के साथ एसर लिक्विड Z530 की कीमत 6,999 रुपए है जबकि 3 जीबी रैम के साथ एसर लिक्विड Z630s की कीमत 10,999 रुपए है।

एसर ने अपने इन दोनों फोन में रियर और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया है। जिसका मतलब है दोनों ही फोन में दमदार सेल्फी कैमरा है। ऐसे में सेल्फी लवर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यूजर्स इसे ऑनलाइन शॉपिंग साईट फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।
एसर लिक्विड Z530 के फीचर्स :
डिस्प्ले: एसर लिक्विड Z530 में 5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है, जो 720x1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है।
ओएस: ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड के वर्जन 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर: इस फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6735 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा: इस फोन का रियर और फ्रंट कैमरा दोनों ही 8 मेगापिक्सल है।
रैम: इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम दी गयी है।
इंटरनल मेमोरी: स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक और बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी: 2420mAh की बैटरी दी गयी है।
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 4G (LTE) के साथ 3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ और माइक्रो-USB ऑप्शन्स से लेस है।

एसर लिक्विड Z630s के फीचर्स :
डिस्प्ले: इसमें 5.5 इंच स्क्रीन दी गई है, जो HD (720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले को सपोर्ट करती है।
ओएस: ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड के वर्जन 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर: इसमें 1.3GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (MT6735) प्रोसेसर दिया है।

कैमरा: इस फोन का रियर और फ्रंट कैमरा दोनों ही 8 मेगापिक्सल है।
रैम: इसमें 3GB रैम भी मौजूद है।
इंटरनल मेमोरी: स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 32GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी: एसर ने इस स्मार्टफोन में 4000mAh पावर की बैटरी दी है।
कनेक्टिविटी के लिए एसर लिक्विड Z630s में 4G (LTE) के साथ 3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-USB के ऑप्शन भी दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








