Home
Mobile

एसर जल्‍द लांच करेगा मैंगों ओएस से लैस स्‍मार्टफोन

एसर जल्‍द लांच करेगा मैंगों ओएस से लैस स्‍मार्टफोन


एलेक्‍ट्रानिक बाजार में एसर एक जाना माना नाम है इसलिए अब इस कंपनी ने मोबाइल बाजार में भी अपने कदम रखने की ठानी है। एसर बहुत जल्‍द ही एलिग्रो एम 310 नाम का स्‍मार्टफोन लांच करने वाला है जो उम्‍मीद की जा रही है कि बाजार में आते ही धूम मचा देगा।

एसर एलिग्रो एम 310 स्‍मार्टफोन यूज़र फ्रेंडली फीचर के साथ आता है जिसमें विंडोज़ का 7.5 मैंगों ओएस दिया गया है जो 1 गीगा हर्ज के क्‍वॉल्‍म स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर पर रन करता है। फोन का भार मात्र 126 ग्राम और साइज 116 x 59 x 13 एमएम है। फोन में 3.6 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन दी गई है जिसका रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। फोटो कैप्‍चर करने के लिए 5 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा दिया है जो लिड फ्लैश और ऑटो फोरस फीचर से लैस है।

कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें वाइफाइ, ब्‍लूटूथ, जीपीआरएस, ऐज और 3 जी सपोर्ट दिया गया है। इंटरनेट ब्राउसजिंग के लिए एचटीएमएल की भी सुविधा है। यह फोन ऑडियो और वीडियो के ज्‍यादातर फॉरमैट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी भी मिलेगी। अगर आप सोशल नेटवर्किंग के शौकीन हैं तो इसमें फेसबुक और ट्विटर साथ में लैस किए हुए मिलेगें।

एसर के इस फोन में 1300 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 6 घंटे टॉक टाइम के साथ अच्‍छा स्‍टैंडबाइ टाइम देती है। फोन की कीमत आपको 20,000 रु से ज्‍याद की मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X