भारत में Acer ने एक साथ कई Smart TV किए लॉन्च, इतनी है कीमत, जानिए डिटेल्स

Acer Smart TV Launched In India: Acer ने भारत में अपने कई स्मार्ट टीवी को एक साथ लॉन्च किया है। गुरूवार को कंपनी ने कई सीरीज के तहत एक दर्जन से ज्यादा स्मार्ट टीवी को देश में पेश किया है। जिसमें O, H, G, I, V और W लाइनअप को शामिल किया गया है। इस टीवी की सेलिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। कंपनी के ये नए टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। Acer की O-सीरीज में OLED डिस्प्ले और 60वॉट के स्पीकर दिया गया है। ये टीवी दो स्क्रीन साइज 55इंच और 65इंच में उलब्ध हैं। कंपनी ने इसे गेमिंग और बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर इसे लॉन्च किया है। तो चलिए आपको इस नए टीवी की कीमत और खासियत के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
ACER O स्मार्ट टीवी सीरीज
ACER के O सीरीज फ्लैगशिप मॉडल में यूजर्स को ओएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें आपको 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन भी दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी के साथ कस्टमर्स को 60W स्पीकर और बड़े वूफर का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
ACER V, I और G सीरीज
V सीरीज में यूजर्स को QLED पैनल मिल रहा है। QLED टेक्नोलॉजी को सैमसंग के अल्ट्रा हाई एंड मॉडल में देखा जाता है। V सीरीज में यूजर्स को 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने G सीरीज स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने काफी किफायती दाम के साथ शानदार फीचर्स से लैस किया है। इसमें आपको डॉल्बी विजन, 4K अपस्केलिंग, MEMC, डॉल्बी एटमॉस, हाई ब्राइटनेस सहित कई अन्य फीचर्स दिया जा रहा है। इसमें 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन आपको मिल रहा है। जिसमें कस्टमर्स को 16 GB तक स्टोरेज दिया गया है।

ACER H और W सीरीज
ACER H और W सीरीज साउंड लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। शानदार साउंड क्वालिटी के लिए कंपनी ने H-सीरीज को पेश किया है। जिसके साथ 76W का स्पीकर मिल रहा है, जो बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरिंस देगा। ये सभी मॉडल लेटेस्ट Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। Acer की नई Google TV रेंज में HDMI 2.1 पोर्ट और USB 3.0 के साथ डुअल बैंड Wi-Fi और 2 वे ब्लूटूथ 5.0 और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स से लैस हैं। इसके अलावा W सीरीज के साथ एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, फ्रेमलेस डिजाइन, ओरल साउंड और मोशन सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।
कीमत
कंपनी के अनुसार उनकी स्मार्ट टीवी की रेंज 13,999 रुपये से शुरू होगी। जो अलग-अलग स्क्रीन साइज के अनुसार डिसाइड हुआ है। Acer W सीरीज 55 इंच मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 89,999 रुपये तय हुआ है। इस सभी नए टीवी की खरीदारी 6 जून से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रही है। जहां से यूजर्स अपनी सुविधा अनुसार खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications