Home
Mobile

ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!

By Agrahi

एसर ने बीते अप्रैल में अपने नए स्मार्टफोन एसर लिक्विड एक्स 2 को लॉन्च करने की बात कही थी। हालांकि यह नहीं बताया गया था कि यह फोन कब पेश किया जाएगा। लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कंपनी अपने इस फोन को जल्द ही पेश कर सकती है।

ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!
मलेशियन वेबसाइट सोयासिनकाउ (SoyaCincau) के मुताबिक एसर कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी एसर लिक्विड एक्स 2 को 2016 के पहले महीने जनवरी में पेश करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं है यह फोन कहां पेश किया जाएगा।
ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!
एसर के इस नए स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी है और इसकी सबसे खास बात है कि यह तीन सिम कार्ड्स को स्पोर्ट करता है। ट्रिपल-सिम लिक्विड एक्स2 में 5.5 इंची डिस्प्ले है और 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!
इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ ही फर्म ने लिक्विड एक्स 2 का क्विक टच फ्लिप केस भी पेश किया, जिसमें बीच में एक वर्टिकल स्लॉट है, जिससे म्यूजिक कंट्रोल्स, मौसम, टाइम और दूसरे फंक्शन्स का इस्तेमाल बिना फ्लिप कवर खोले किया जा सकता है।
ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!
4000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल-सिम स्पोर्ट वाले इस फोन के बारे में एसर का कहना है कि यह ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोगों को काफी पसंद आएगा। अभी यह भी नहीं बताया गया है कि यह किस एंड्रॉयड वर्जन के साथ शिप होगा, लेकिन रिलीज होने का वक्त पास आते-आते जानकारी मिल सकती है।
ट्रिपल सिम वाला पावरफुल फोन एसर लिक्विड एक्स 2 जनवरी में होगा पेश..!!

फोन की कीमत और अवेलेबिलिटी का भी खुलासा नहीं किया गया है। एसर ने पिछले महीने अपना पहला विंडोज फोन 8.1 स्मार्टफोन एसर लिक्विड एम220 लांच किया है। कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
acer soon going to release a triple sim smartphone Acer Liquid X 2. If Rumors are to be believed then it may launch release in the first moth of 2016.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X