Acer Super ZX सीरीज भारत में लॉन्च; 10000 रुपये से कम में मिल रहे कई शानदार फीचर्स
Acer Super ZX Series Launch: पीसी और लैपटॉप की दुनिया में अपना नाम कमाने के बाद Acer ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दो नए स्मार्टफोन- Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro हैं, जिन्हें ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन स्टॉक एंड्रॉइड 15 पर काम करते हैं।
कीमत की बात करें तो Acer Super ZX की कीमत 9,000 से 18,000 रुपये की प्राइस रेंज में आती है। बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन को इंडकल टेक्नोलॉजीज द्वारा बेचा जाएगा। यह भारत में एसर ब्रांड के तहत स्मार्टफोन डिजाइन, मैन्युफैक्चर और डिस्ट्रिब्यूट करेगी। आइए इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Acer Super ZX सीरीज की कीमत
- Acer Super ZX की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती 9,990 रुपये है।
- वहीं Acer Super ZX प्रो की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये तय की गई है।
- दोनों फोन 25 अप्रैल से Amazon पर बेचे जाएंगे।
- आप इस डिवाइस को प्रमुख बैंक कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI पेमेंट के जरिए खरीद सकते हैं।
- इसके साथ ही एसर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी देगा।
Acer Super ZX के फीचर्स
एसर सुपर ZX में फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट में पहला मानती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होल-पंच डिजाइन भी दिया गया है। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी भी लाता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। एसर ने बताया कि यह इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए AI इमेज एन्हांसर का इस्तेमाल करता है।
डिस्प्ले
- 6.8-इंच IPS LCD,
- फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले
प्रोसेसर और स्टोरेज
- मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर
- 8GB रैम
- 128GB स्टोरेज
कैमरा
- 64MP प्राइमरी
- 2MP मैक्रो
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 13MP सेल्फी सेंसर
बैटरी और कनेक्टिविटी
- 5000mAh बैटरी
- 5G, 4G LTE
- WiFi 5
- ब्लूटूथ 5.4 और GPS
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
एसर सुपर ZX प्रो के फीचर्स
एसर सुपर ZX प्रो एक अपग्रेडेड वर्जन है, जो AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। इसमें अल्ट्रावाइड लेंस के साथ बेहतर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। फोन नए मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में प्रीमियम इन-हैंड फील के लिए मेटैलिक फ्रेम है।
डिस्प्ले
- 6.7-इंच AMOLED स्क्रीन
- फुल HD+ रिजॉल्यूशन
- डॉल्बी विजन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर और स्टोरेज
- मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर
- 8GB रैम
- 128GB स्टोरेज
कैमरा
- OIS के साथ 50MP प्राइमरी
- 5MP अल्ट्रावाइड लेंस
- 2MP मैक्रो लेंस
- 13MP फ्रंट कैमरा
बैटरी और अन्य फीचर्स
- 5000mAh
- IP64 रेटिंग
- डॉल्बी एटमॉस
- स्टीरियो स्पीकर


Click it and Unblock the Notifications








