Home
Mobile

₹40,000 में फोल्डेबल फोन! AI+ Nova Flip से 2026 में बदल सकता है Smartphone मार्केट का गेम

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अब फोल्डेबल फोन सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहने वाले हैं। देसी ब्रांड NxtQuantum AI+ एक ऐसे फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है, जिसे अब तक का सबसे किफायती flip-style foldable बताया जा रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस का नाम AI+ Nova Flip है, जिसे कंपनी 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

AI+ इससे पहले अपना पहला स्मार्टफोन AI+ Nova लॉन्च कर चुका है, जो करीब 6,000 रुपये की कीमत के साथ भारत का सबसे सस्ता 5G फोन माना जा रहा है। इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अब फोल्डेबल सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है।

₹40000 में फोल्डेबल फोन?

Q1 2026 में होगा AI+ Nova Flip लॉन्च

AI+ ने कन्फर्म किया है कि उसका किफायती फोल्डेबल फोन Q1 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। यह ब्रांड पूर्व Realme CEO Madhav Sheth द्वारा शुरू किया गया है और आने वाले साल में कंपनी के प्लान काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AI+ 2026 में कुल तीन नए स्मार्टफोन-Nova Pro, Nova Ultra और फ्लैगशिप Nova Flip। इनमें Nova Flip को कंपनी का सबसे प्रीमियम लेकिन मास-फ्रेंडली प्रोडक्ट माना जा रहा है।

नया फोल्डेबल एक्सपीरियंस

AI+ Nova Flip एक खास सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म NxtQuantum OS पर काम करेगा, जिसे खासतौर पर फोल्डेबल डिवाइसेज़ के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह OS फोन बंद होने की स्थिति में भी यूज़र्स को जरूरी फीचर्स और ऐप्स तक आसान एक्सेस देगा।

इसका मतलब साफ है कि नोटिफिकेशन, क्विक विजेट्स और बेसिक कंट्रोल्स के लिए बार-बार फोन खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी-जो कि फ्लिप फोन यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है।

टीजर से सामने आया डिजाइन

हाल ही में जारी किए गए टीज़र में AI+ Nova Flip के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। हालांकि पूरे स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन डिजाइन से जुड़े कुछ अहम संकेत जरूर मिलते हैं।

फोन के बैक पैनल पर दिया गया ड्यूल-कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक Oppo Find N सीरीज़ से मिलता-जुलता लगता है। इसके अलावा, पीछे की तरफ एक छोटा सा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और क्विक कंट्रोल्स के लिए किया जा सकेगा।

मुख्य फोल्डेबल डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट देखने को मिलेगा, जबकि साइड में पावर बटन और फोल्डेबल हिंज का डिजाइन काफी स्लीक नजर आता है।

कितनी होगी कीमत?

AI+ Nova Flip को लेकर सबसे बड़ा सवाल इसकी कीमत को लेकर है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इसे करीब ₹40,000 की रेंज में लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी सबसे सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।

इस कीमत पर Nova Flip का सीधा मुकाबला Tecno Phantom V Flip जैसे डिवाइसेज से होगा। फर्क बस इतना है कि AI+ एक भारतीय ब्रांड होने के नाते लोकल प्राइसिंग और मास मार्केट को ज्यादा आक्रामक तरीके से टारगेट कर सकता है।

कुल मिलाकर, अगर AI+ Nova Flip वाकई ₹40,000 के आसपास लॉन्च होता है, तो यह फोल्डेबल फोन सेगमेंट को आम यूज़र्स के लिए खोलने वाला गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Affordable Foldable Incoming: AI+ Nova Flip Could Launch at ₹40000 in 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X