20,000 रुपये से कम में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले बेहतरीन फोन्स, यहां देखें लिस्ट
अगर आप भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में 20 हजार से कम में उपलब्ध स्नैपड्रैगन स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।
Oneplus Nord CE 4 Lite 5G
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 के बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 6.6-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट, 8GB LPDDR4X रैम और Android 14 आधारित OxygenOS 14.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ असिस्ट कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें 5,500mAh की बैटरी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
iQoo Z9x
आईक्यू के इस फोन की शुरूआती कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 6.72-इंच का Full HD+LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरा सेटअप में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी शामिल है।
Redmi 13 5G
रेडमी के इस 5जी फोन की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच की फुल HD+IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon प्रोसेसर पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108MP वाइइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 2MP माइक्रो कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5030mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Realme P1 Pro 5G
रियलमी के इस फोन में 6.67 इंच FHD+AMOLED कवर्ड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस है। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC और Adreno GPU द्वारा संचालित है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर (f/1.8 अपर्चर) और 8MP पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है।
Samsung Galaxy M35 5G
इसके बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications