Home
Mobile

25000 के अंदर धमाकेदार Smartphones! कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसी फ्लैगशिप से कम नहीं

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्म करे, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है। इन डिवाइसेज़ में आपको पावरफुल कैमरा, लॉन्ग बैटरी, और प्रीमियम डिज़ाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं - वो भी 25,000 रुपये से कम कीमत में। चलिए जानते हैं कौन-से मॉडल इस रेंज में बेस्ट वैल्यू ऑफर करते हैं।

2025 के बेस्ट बजट Smartphone जो बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में नंबर वन!

Nothing Phone 3a

  • अगर आप ₹24999 में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए बेस्ट है।
  • Nothing ब्रांड अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और लाइट इंटरफेस के लिए जाना जाता है।
  • Nothing Phone 3a में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1 बिलियन कलर और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
  • कैमरा सेक्शन में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट है।
  • सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 5000mAh बैटरी इसे बैलेंस्ड परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम मिड-रेंजर बनाते हैं।
  • यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो "क्लीन एंड मिनिमल डिज़ाइन" के साथ पावरफुल कैमरा चाहते हैं।

Vivo T4x 5G

  • अगर आपका बजट 15 हजार के आसपास है, तो Vivo T4x 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
  • इसमें 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो डेली यूज़ और स्ट्रीमिंग के लिए काफी अच्छा है।
  • कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी इसे पूरे दिन का बैकअप देने वाला पावरहाउस बनाते हैं।
  • अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो टिकाऊ बैटरी और भरोसेमंद कैमरा दे, तो यह एक शानदार चॉइस है।

Redmi Note 14

  • Redmi की Note सीरीज़ हमेशा से वैल्यू-फॉर-मनी रही है और Redmi Note 14 इस परंपरा को जारी रखता है।
  • इसकी कीमत 14,960 है , जिसमें परफॉर्मेंस और चार्जिंग का कॉम्बो मिलता है।
  • इसमें 5110mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो सिर्फ कुछ ही मिनटों में 50% चार्ज कर देती है।
  • MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
  • Redmi Note 14 उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो गेमिंग, कैमरा और चार्जिंग स्पीड , तीनों का संतुलन चाहते हैं।

Samsung Galaxy A17 5G

इस फोन के साथ आपको ₹20,499 में ब्रांड ट्रस्ट और सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

  • Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड है।
  • यह फोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर चलता है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • कैमरा में 50MP + 5MP + 2MP का सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें ब्रांड ट्रस्ट, डिस्प्ले क्वालिटी और कैमरा परफॉर्मेंस का परफेक्ट बैलेंस हो, तो यह एक सेफ ऑप्शन है।

Realme 15T

  • इस फोन के साथ आपको ₹20,999 में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है।
  • Realme ने हमेशा बजट रेंज में हाई-स्पेक फीचर्स दिए हैं, और Realme 15T इसका बेहतरीन उदाहरण है।
  • इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • फोन Dimensity 6400 Max चिपसेट और Android 15 OS पर चलता है, जिसमें 3 बड़े अपडेट्स का वादा है।
  • फोटोग्राफी के लिए 50MP + 2MP डुअल कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • यह फोन खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और हेवी यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है।

अगर आप 25 हजार के अंदर फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं तो डिज़ाइन और सॉफ्ट UI के लिए Nothing Phone 3a, लॉन्ग बैटरी के लिए Vivo T4x 5G या Realme 15T, डिस्प्ले और ब्रांड ट्रस्ट के लिए Samsung Galaxy A17 और ऑलराउंड बैलेंस के लिए Redmi Note 14 ये सभी मॉडल आपके बजट में शानदार वैल्यू ऑफर करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Affordable Yet Powerful: Best Smartphones Under ₹25K You Can Buy in 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X