चीन के बाद भारत में होगी Honor 200 की एंट्री, कंपनी कर रही तैयारी
Honor ने 28 मई 2024 को अपने Honor 200 और Honor 200 Pro को चीनी मार्केट में पेश कर दिया है। Honor 200 का स्टैंडर्ड वेरिएंट चीन में लगभग 30,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। वहीं Pro मॉडल को लगभग 40,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। अब कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में पेश करने जा रही है।
भारत में कंपनी इन स्मार्टफोन्स को कितनी कीमत के साथ उतारेगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इन फोन्स की कीमत को कम रखने के लिए 8 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

क्या हैं इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस
Honor 200 और Honor 200 Pro दोनों ही डिवाइसेस एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड मैजिक ओएस 8.0 पर काम करते हैं। Honor 200 Pro में फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च हुआ है। वहीं Honor 200 में 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दी गई है।
बैटरी लाइफ: दोनों ही स्मार्टफोन्स को पावर देने के लिए 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। वहीं इसके प्रो मॉडल में 66 वॉट की वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें C1 + RF एन्हांसमेंट चिप दिया गया है।

कैमरा क्वालिटी: Honor 200 और Honor 200 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिए गए है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
कीमत: Honor 200 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत चीन में लगभग 30,926 है, जबकि 16 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 36,749 रुपये है।
Honor 200 Pro मॉडल के 2 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 40,158 रुपये है और 16 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 51,600 रुपये है। अब देखना यह है कि Honor भारत में भी इन स्मार्टफोन्स को इसी कीमत और फीचर्स के साथ लॉन्च करता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








