चीन के बाद अब भारत में धमाल मचाने आ रहा है Motorola Razr 50 Ultra, सामने आई लॉन्चिंग डेट
Motorola Razr 50 Ultra: 25 जून 2024 को चीन में लॉन्च होने के बाद अब Motorola Razr 50 Ultra भारत में भी कदम रखने जा रहा है। भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा हो चुका है। बता दें कि 4 जुलाई को ये फोन भारतीय मार्केट में कदम रखेगा।
चीन में इस फोन को कंपनी ने 32MP फ्रंट कैमरा और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री दी है। चलिए इस फोन की खासियत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने इस फोन को 1-165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच FHD+ इंटरनल फोल्डेबल LTPO pOLED स्क्रीन, 4-इंच आउटर pOLED 1-165Hz LTPO स्क्रीन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन, स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 soC चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज, OIS के साथ लॉन्च किया है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें डुअल सिम का भी सपोर्ट भी दिया गया है।
Motorola Razr 50 Ultra कैमरा और बैटरी लाइफ
इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा प्लस 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए Motorola Razr 50 Ultra में 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी को हाइलाइट किया गया है।
Motorola Razr 50 Ultra कलर ऑप्शन
Motorola Razr 50 Ultra में Moto AI, Google Gemini इंटिग्रेशन भी मौजूद है और यह फोन स्प्रिंग ग्रीन, पीच फज और मिडनाइट ब्लू रंगों में आएगा।
Motorola Razr 50 Ultra की कीमत
चीन में Motorola Razr 50 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 5600 युआन ( लगभग 65,470 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 6199 युआन (लगभग 71,220 रुपये) है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी भारत में भी अपने इस फोन को इतनी ही कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








