Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलेगा AI फीचर, जाने सभी के नाम
Samsung अगली जनरेशन की गैलेक्सी एस24 सीरीज को एआई फीचर्स के साथ पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज नया फ्लैगशिप OneUI 6.1 पेश करेगी, जो AI फीचर्स के साथ आएगा। गैलेक्सी S24 सीरीज में कई तरह के नए फीचर्स मिलेंगे जैसे कॉल पर लाइव ट्रांसलेशन से लेकर ऑब्जेक्ट रिमूवर जैसे कुछ क्रेजी इमेज एडिटिंग टूल।

Galaxy S23 सीरीज के साथ कई स्मार्टफोन में भी AI फीचर्स
सैम मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S23 सीरीज और अन्य स्मार्टफोन में भी ये एआई (AI) फीचर्स मिलेंगे। Galaxy S24 सीरीज में बेहतर मशीन लर्निंग और AI प्रोसेसिंग क्षमताओं के साथ स्नैपड्रैगन और Exynos प्रोसेसर का लेटेस्ट सेट मिलेगा, लेकिन क्या मौजूदा स्मार्टफोन में फीचर को शामिल करना संभव होगा?
गैलेक्सी S23, गैलेक्सी Z फोल्ड 5 और गैलेक्सी Z फ्लिप 5 जैसे स्मार्टफोन में ये फीचर मिलेंगा या नहीं इस बात की कम संभावना है। वहीं कई अन्य स्मार्टफोन को OneUI 6.1 अपडेट के साथ ये फीचर मिलेंगे।
अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
यह भी अनुमान लगाया गया है कि स्मार्टफोन को 2024 की पहली तिमाही में AI-पावर्ड फीचर्स के साथ OneUI 6.1 मिलेगा। हालाँकि, इस अपडेट का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि कंपनी ने इस लेख को लिखने के समय कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
गैलेक्सी S24 सीरीज में होगा बेहतर कैमरा
गैलेक्सी S24 सीरीज केवल एक हफ्ते दूर है और उम्मीद है कि कंपनी बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैमरे, बेहतर टाइटेनियम फ्रेम डिजाइन, स्क्रीन में कुछ अपग्रेड और निश्चित रूप से AI के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 जैसी प्रमुख पेशकश पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








