Home
Mobile

इस हफ्ते भारत में आ रहा है आईफोन 4 एस

By Super

खुशखबरी। आपको यह जान कर बेहद खुशी होगी कि आईफोन 4 एसस इस हफ्ते भारत में आ रहा है। यह फोन 25 नवंबर को ही भारत में लांच हो रहा था पर अच्‍छी बात यह है की इसकी बुकिंग 18 से ही शुरु हो गई। यह जानकारी एयरसेल ने दी जो इसकी प्री बुकिंग कर रहा है।

भारतीय ग्राहकों को यह जानकर खुशी होगी की यह दोनों तरह के जीएसएम और सीडीएमए में उपलब्‍ध होगा। फिलहाल एयरसेल ने स्‍क्रीम और दूसरी अन्‍य बातों का कोई खुलासा नहीं किया है। अगर बात करें आईफोन की तो इस दमदार फोन का पूरे दुनियां भर में बडी बेसब्री से इंतजार हो रहा था।

यह फोन तीन अलग अलग श्रेणीं में उपलब्‍ध है- पहला 16 जीबी दूसरा 32 जीबी और तीसरा 64 जीबी का है। इस फोन का आकार 4.5 x 2.31 x .037 इंच और भार मात्र 140 ग्राम का है। इसके 8 मेगापिक्‍सल कैमरे से आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। फोन में लटेस्‍ट आईओएस 5 आपरेटिंग सिस्‍टम लगा हुआ है जिसको ड्यूलकोर 1 गीगाहर्ट ए5 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। इसमें दी गई ग्राफिक तकनीक की वजह से फोन में अच्‍छी ग्राफिक सपोर्ट की पिक्‍चर मिलती है।

वहीं अगर बैट्री की बात करें तो आईफोन में लगी शानदार बैट्री एक अच्‍छा पावर मैनेजमेंट देगी। कनेक्‍टिविटी के मामले ऐ फोन किसी दूसरे फोन से कम नहीं है क्‍योकि इसमें भी ब्‍लूटूथ और वाईफाई काफी शानदार हैं। गैजेट का प्राइस टैग अगले हफ्ते तक जरुर मालूम पड जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X