Home
Mobile

सस्ते प्लान पर चली Airtel की कैंची! ₹189 रिचार्ज बंद, अब ₹199 से शुरू होगी कॉलिंग सर्विस

Airtel ने अपने बजट यूजर्स के लिए झटका देने वाला फैसला लिया है। कंपनी ने ₹189 वाला वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है, यह वही प्लान था जो उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय था जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत थी, डेटा की नहीं।

अब यह सस्ता विकल्प खत्म हो गया है, और इसका सीधा असर उन यूज़र्स पर पड़ेगा जो सेकेंडरी SIM केवल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते थे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

सस्ते प्लान पर चली Airtel की कैंची! ₹189 रिचार्ज बंद

अब सबसे सस्ता Airtel प्लान ₹199 से शुरू

Airtel की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अब ₹189 वाला रिचार्ज ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा। कंपनी का सबसे बेसिक प्लान अब ₹199 का है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेटा, 100 SMS/दिन, और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

पहले ₹189 प्लान में केवल कॉलिंग मिलती थी, यानी उन यूजर्स के लिए परफेक्ट जो सिर्फ बातचीत करना चाहते थे, इंटरनेट नहीं। लेकिन अब उन्हें 10 रुपये ज्यादा देकर डेटा और दूसरे फीचर्स वाले पैक पर स्विच करना होगा।

हालांकि ₹199 प्लान में Airtel Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन और Hello Tunes फ्री जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे रहा है, लेकिन ₹189 प्लान के यूज़र्स के लिए ये फीचर्स शायद उतने मायने नहीं रखते, क्योंकि वे मूल रूप से कॉलिंग-केंद्रित ग्राहक थे।

क्यों बंद किया Airtel ने ₹189 वाला प्लान?

टेलिकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम किसी एक कंपनी का नहीं बल्कि पूरे सेक्टर का "डेटा-पुश एजेंडा" है। अब कंपनियां चाहती हैं कि हर यूज़र डेटा इस्तेमाल करे, क्योंकि 5G के दौर में डेटा ही नया रेवेन्यू ड्राइवर है।

अभी तक Airtel, Jio और Vi तीनों ने अपने 5G यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड डेटा दिया हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री इन ऑफर्स को जल्द खत्म करने की तैयारी में है। उसके बाद कंपनियां सस्ते कॉलिंग पैक बंद करके यूजर्स को ऐसे प्लान्स पर धकेलेंगी जिनमें डेटा अनिवार्य हो। इससे उन्हें दो फायदे होंगे।

  • यूज़र्स ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे, जिससे रेवेन्यू बढ़ेगा।
  • कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) का आंकड़ा ऊपर जाएगा, जो टेलिकॉम सेक्टर की सेहत का अहम पैमाना है।

सेकेंडरी SIM यूजर्स पर सबसे बड़ा असर

भारत में लाखों यूज़र्स ऐसे हैं जो एक सिम कॉलिंग और दूसरी सिम डेटा यूज के लिए रखते हैं। Airtel का ₹189 प्लान इन्हीं के लिए सबसे सुविधाजनक था, न डेटा का झंझट, न एक्स्ट्रा खर्च करना चाहते हैं।

अब इन यूजर्स को या तो ₹199 या उससे ऊपर के रिचार्ज करने पड़ेंगे, या फिर अपनी सेकेंडरी सिम को निष्क्रिय करना पड़ेगा। इससे Airtel के नेटवर्क पर कम डेटा यूज़र्स की संख्या घटेगी, लेकिन कंपनी के रेवेन्यू में उछाल आएगा।

आने वाले महीनों में क्या होगा?

टेलिकॉम इंडस्ट्री के ट्रेंड देखकर साफ है कि "सस्ते वॉयस प्लान्स का युग" अब खत्म हो रहा है। जैसे-जैसे 5G डेटा पर लिमिट्स लगेंगी, कंपनियां और भी छोटे पैक हटाएंगी। इससे ग्राहकों को ₹200 से नीचे का कोई बेसिक रिचार्ज मिलना मुश्किल होगा।

यह बदलाव भले ही यूज़र्स की जेब पर बोझ डाले, लेकिन कंपनियों के लिए यह लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी है ताकि वे 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी लागत को रिकवर कर सकें।

Airtel का ₹189 कॉलिंग प्लान बंद होना एक छोटे कदम जैसा दिख सकता है, लेकिन इसका असर बड़ा है। यह टेलिकॉम सेक्टर के उस नए युग की शुरुआत है जहां कॉलिंग से ज़्यादा डेटा मायने रखेगा। जो ग्राहक केवल वॉयस कॉलिंग पर निर्भर थे, उन्हें अब डेटा-ड्रिवन रिचार्ज मॉडल को अपनाना ही होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Discontinues ₹189 Calling Plan No Budget Recharge Under ₹200 Anymore!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X