Home
Mobile

Airtel लाया यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान, मात्र 9 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा 10GB डेटा

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ऑपरेटर Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए 9 रुपये में नया प्रीपेड प्लान लेकर आई है, जिसमें आपको अनलिमिटेड डेटा ऑफर में मिलेगा। यह प्लान एक डेटा वाउचर है और इसमें आपको सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलेगी।

चलिए Airtel द्वारा अपने यूजर्स के लिए पेश किए गए 9 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं कि यह प्लान कितने दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा और इसमें कितना डेटा ऑफर किया जा रहा है।

मात्र 9 रुपये के रिचार्ज पर Airtel यूजर्स को मिलेगा 10GB डेटा

क्या होगी इस 9 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी

Airtel का यह 9 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी मात्र 1 घंटे की होगी। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि मात्र 1 घंटे की वैलिडिटी का प्लान लेने से क्या फायदा होगा। यहां हम आपको बता दें कि यह ऑफर कुछ लोगों को पसंद आ सकता है,जो कि बड़ी फाइल को ट्रांसफर करना चाहते हैं और उन्हें अनलिमिटेड डेटा की आवश्यकता होती है।

इस प्लान में यूजर्स को 10GB Fair Usage Policy (FUP) लिमिट है। इससे यूजर्स को 10GB हाई स्पीड के साथ डेटा मिलेगा, लेकिन बाद में यह स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी।

बड़ी चीज डाउनलोड करने में होगा फायदा

यह प्लान आपके लिए कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करने और सेंड करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में उभर कर सामने आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप किसी भी सर्विस प्रोवाइडर से 10GB तक डेटा प्लान की मांग करते हैं, तो इसके लिए आपको 100 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन Airtel के इस प्लान में यह आपको बहुत सस्ते में मिल जाएगा, लेकिन सिर्फ 1 घंटे के लिए उपलब्ध होगा।

कहां से कर सकते हैं रिचार्ज

एयरटेल का 9 रुपये वाला प्लान अब यूजर्स के लिए कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। इसी के साथ एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो पर कई और प्रीपेड प्लान्स ऐड किए हैं, जिनमें कुछ प्लान 279 रुपये और 395 रुपये वाले भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel has brought a great plan for its users, 10GB data will be available on recharge of just 9 rupees
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X