एयरटेल दिवाली से पहले पेश करेगा 4जी स्मार्टफोन, कीमत 2500 रु
इसे जियो इफ़ेक्ट कहें या फिर अन्य टेलिकॉम कंपनियों की मजबूरी। पहले जियो की तरह सस्ते और फ्री ऑफर से एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को बांधने की कोशिश की, अब जियो की तरह हर कोई सभी 4जी फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

जुलाई में मुकेश अंबानी के JioPhone को लॉन्च करने के बाद से ही अन्य कंपनियां भी अपने 4जी स्मार्टफोन/फीचर फोन को लेकर चर्चाओं में हैं। कभी आईडिया तो कभी इंटेक्स। इंटेक्स ने अपना 4जी फोन पेश कर दिया है, जो कि कम कीमत में जियोफोन जैसे ही फीचर्स देता है।
अब लगता है एयरटेल भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। हाल ही में खबर आई है कि एयरटेल दिवाली से पहले अपना 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 2500 रुपए तक की होगी।
एयरटेल दे सकता है ऑफर
एयरटेल अपने इस फोन को जियोफोन की टक्कर में पेश करना चाहता है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन जियोफोन की ही तरह डाटा और वॉयस कॉल ऑफर जैसे बेनिफिट के साथ पेश करे।
दिवाली से पहले होगा लॉन्च
एयरटेल का यह नया 4जी स्मार्टफोन सितंबर के अंत तक या फिर अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह लॉन्च दिवाली से पहले होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को एयरटेल की बजाय हैंडसेट मेकर्स फाइनेंस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








