Airtel ने लॉन्च किया इंटरनेशनल रोमिंग पैक, विदेश घूमने जाने वाले यूजर्स की मौज
Airtel की ओर से नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक को लॉन्च किया गया है। Airtel द्वारा लॉन्च किया गया रोमिंग पैक विदेश घूमने वाले यूजर्स के लिए है। इसे बेहद ही किफायती रोमिंग पैक बताया जा रहा है। इस पैक का टैरिफ प्लान 133 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से शुरू होता है। साथ ही इस प्लान में विदेशी सिम बहुत ही कम दाम में खरीदी जा सकती है। इसके अलावा इन पैक्स में बेहतर डेटा बेनिफिट्स के साथ इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी भी मिल रही है।
आपको बता दें कि Airtel के इस नए पैक को कुल 184 देशों में रोलआउट किया जा चुका है। यह प्लान डेली के 133 रुपये प्रतिदिन चार्ज से लागू होता है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री लोकल सिम मिलेगी। अगर आप दुनिया के किसी भी हिस्से में यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद ही शानदार प्लान साबित हो सकता है। क्योंकि यह पैक दुनियाभर में शानदार कनेक्टिविटी की पेशकश करता है।

इस पैक की खासियत यह है कि इसमें बार-बार ट्रेवल करने के लिए ऑटो रिन्यूअल की सुविधा मिलती है, जिसमें पैक को कई बार खरीदने की जरूरत नहीं होती है। इस सर्विस का Airtel के 'Thank App' से लाभ उठाया जा सकता है।
जानिए प्लान की पूरी जानकारी : Airtel के 195 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान आपको 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ मिलेगा, जिसमें आपको 250 MB डेटा के साथ 100 मिनट आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 100 SMS आउटगोइंग SMS की सुविधा भी मिलेगी।
Airtel के 295 रुपये वाले प्लान में 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 500MB डेटा और 100 मिनट आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप 100 SMS आउटगोइंग SMS का लाभ ले सकेंगे।
Airtel के 595 रुपये वाले प्लान में आपको 24 घंटे की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 1GB डेटा के साथ 100 मिनट आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिलेगी और 100 SMS आउटगोइंग SMS दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








