Home
Mobile

Airtel ने अपना सबसे किफायती Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च

Airtel ने अपना सबसे किफायती Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च

Airtel ने हाल ही में अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एक नया किफायती प्लान पेश किया है। 219 रुपये की कीमत वाले नए प्लान को 'ब्रॉडबैंड लाइट' प्लान कहा जाता है और इसे एयरटेल ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध सबसे सस्ते एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लान के रूप में लिस्ट किया गया है। फास्ट इंटरनेट और ज्यादा लाभों के साथ, यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो ब्रॉडबैंड सेगमेंट में बजट के अनुकूल ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Airtel Xstream ब्रॉडबैंड लाइट प्लान

Airtel Xstream ब्रॉडबैंड लाइट प्लान की कीमत 219 रुपये हर महिने है और यह केवल सालाना मेंबरशिप के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यूजर्स को प्लान के लिए साइन अप करने के लिए कुल 3,101 रुपये का पेमेंट करना होगा। लाभों के लिए, नया लाइट प्लान उपयोगकर्ताओं को 10 एमबीपीएस की ब्रॉडबैंड स्पीड प्रोवाइट करती है और फ्री राउटर के साथ आती है।

Airtel ने अपना सबसे किफायती Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च

91 Mobiles के मुताबिक, नया एयरटेल ब्रॉडबैंड लाइट प्लान केवल बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्व और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है और इसमें कोई ओटीटी या लाइव टीवी लाभ शामिल नहीं है। यह बाद में देश के अन्य शहरों में उपलब्ध होगा या नहीं इस पर अभी कोई अपडेट नहीं है।

Airtel Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान

इस बीच, अगर आप ज्यादा लाभों के साथ अन्य ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आप अन्य एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में से चुन सकते हैं। अन्य एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर अलग-अलग स्पीड और लाभों के साथ कई प्लान पेश करता है। यहां सभी डिटेल्स यहां दिए गए हैं।

1 - इस प्लान की कीमत 499 रुपये हर महिने, इसमें 40 एमबीपीएस तक की स्पीड , अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉल, और अपोलो 24/7, फास्टैग और विंक म्यूजिक की मेंबरशिप शामिल है।

2 - स्टैण्डर्ड प्लान की कीमत 799 रुपये हर महिने है और यह 100 एमबीपीएस तक की स्पीड और एक्सस्ट्रीम प्रीमियम पैक की मेंबरशिप मिलता है।

3 - मनोरंजन प्लान की कीमत 999 रुपये हर महिने है और इसमें 200 एमबीपीएस तक की स्पीड और डिज्नी + हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और एक्सस्ट्रीम प्रीमियम पैक की मेंबरशिप शामिल है।

4 - प्रोफेशनल प्लान की कीमत 1,498 रुपये हर महिने और यह 300 एमबीपीएस स्पीड के साथ नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्रोवाइट करता है। सबसे महंगे प्लान की कीमत 3,999 रुपये हर महिने और इसमें 1Gbps तक की स्पीड के साथ सभी लाभ शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meanwhile, if you are looking for other broadband plans with more benefits, you can choose from other Xstream Fiber broadband plans. Airtel Xstream Fiber offers multiple plans with different speeds and benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X