Home
Mobile

अल्‍काटेल पेश करेगा टच एंड क्‍वार्टी स्‍मार्टफोन

अल्‍काटेल पेश करेगा टच एंड क्‍वार्टी स्‍मार्टफोन


आजकल बाजार में स्‍मार्टफोन की डिमांड को बढता देख अल्‍काटेल ने भी कम बजट और खूब सारे फीचरों के साथ एक वन टच ओटी-909 एस नाम का स्‍मार्टफोन लांच करने की तैयारी कर ली है। इसकी विशेषताओं के बारे में कंपनी ने हालही में खुलासा किया है।

यह स्‍मार्टफोन न केवल देखने में बल्कि अपने फीचरों के मामले में भी बेहतरीन है। स्‍मार्टफोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड ओएस दिया गया है जो 600 मेगाहर्ज के क्‍वाल्‍कम एमएसएम7227 प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें 256 एमबी रैम और 512 एमबी रौम दी गई है। इसके साथ ही इसमें 2.8 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन डिस्‍पले का स्‍क्रीन साइज 240 x 320 पिक्‍सल है।

टच स्‍क्रीन के अलावा इसमें क्‍वार्टी कीपैड दी हुई है जिससे आप आराम से मैसेज टाइप कर सकते हैं। फोटो केपचरिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्‍सल का लिड फ्लैश कैमरा दिया हुआ है। कनेक्‍टिविटी के लिए आपको ब्‍लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, जीपीआरएस-एज, वाइफाइ और 3 जी की कनेक्‍टिविटी दी गई है।

इस फोन में आप माइक्रो एसडी और टी फ्लैश के दा्रा मेमोरी को बढा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन में 1300 एमएएच की तीऑन बैट्री दी गई है जो आपको अच्‍छा बैट्री बैकअप देगी। अभी इस स्‍मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X