Home
Mobile

जल्‍द लांच होगा अल्‍काटेल का क्‍वार्टी फोन

By Super

जल्‍द लांच होगा अल्‍काटेल का क्‍वार्टी फोन
अल्‍काटेल एक मल्‍टीनेशनल कंपनी है जिसका बिजनेस पूरे विश्‍व भर में फैला हुआ है। अगर बात की जाए इसके आने वाले लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन अल्‍काटेल ओटी 799 की, तो इसके आते ही बाजार में धूम मचने की संभावना है।

इस फोन का आकार 111 x 58.2 x 14 एमएम और भार 110.6 ग्राम है। इस फोन की कीपैड क्‍वार्टी है जिसमें टाईप करने के लिए काफी जगहं दी गई है। फोन का डिस्‍पले 2.4 इंच है जिसका रेजूलूशन 320 x 240 पिक्‍सल है। यह पूरे 65,000 कलर को आराम से सपोर्ट भी करता है। अगा कैमरे की बात करें तो इसमें दिया गया 2 पिक्‍सल का कैमरा वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।

इस फोन में 208 मेगा हर्ज का शानदार प्रोसेसर लगा हुआ है जिसमें 70 एमबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है। इसमें आप जरुरत पडने पर पूरे 8 जीबी तक मेमोरी बढा भी सकते हैं। इसमें आपको जीपीआरएस और ऐज 12 वर्जन मिल जाएगा।

इसमें आप ए2डीपी की कनेक्‍टिविटी के जरिए बडे आराम से ब्‍लूटूथ के दा्रा गाने सुन सकते हैं। डाटा ट्रासंफर के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो पोर्ट और मनोरंजन के लिए रेडियो की सुविधा भी दी हुई है। कीमत का अभी खुलासा नही किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X