Home
Mobile

4,000 रुपए में आ गया कूल कलर क्‍वार्टी कीपैड फोन

By Super
4,000 रुपए में आ गया कूल कलर क्‍वार्टी कीपैड फोन
क्‍या आप फास्‍ट टाइपिंग के साथ फोन में तेज नेट सर्फिंग का मजा लेना चाहते हैं वो भी कूल कलर स्‍मार्टफोन के साथ तो आपके लिए एक खुशखबरी है। फोन निर्माता कंपनी अलकाटेल ने स्‍पार्क नाम से दो किपैड की सुविधा के साथ नया फोन पेश किया है। अल्‍काटेल स्‍पार्क में दो तरह के कीपैड दीए गए है जिन्‍हें आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।

अल्‍काटेल स्‍पार्क में पहला किपैड तो अन्‍य फोन की तरह साधारण तरीके का है जो प्रयोग करने में काफ स्‍मूद है। दूसरा की पैड साधारण की पैड के पीछे छुपा रहता है जिसे आप स्‍लाइड की तरह प्रयोग कर सकते हैं। फोन में दिए गए अतिरिक्‍त क्‍वार्टी की पैड की डिजाइन तो आपको अपना दीवाना बना देगी देखने में यह अन्‍य फोन के मुकाबले काफी आकर्षित करता है।

अल्‍काटेल के स्‍पार्क में अलग-अलग कलर ऑप्‍शन दिए गए है जो आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते है, फोन में एसिड ग्रीन, प्‍योर ब्‍लैक के अलावा और कलर ऑप्‍शन भी मौजूद हैं। तकनीकी फीचरों में भी स्‍पार्क अन्‍य फोन से कम नहीं है, फोन में दी गई 2.20 इंच की स्‍क्रीन 320 x 240 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है, स्‍क्रीन में रिच कलर सपोर्ट दिया गया है जो पिक्‍चर की क्‍वलिटी को फाइन बनाता है।

कम कीमत के साथ स्‍पार्क में वीजीए कैमरा, वीडियो प्‍लेयर और 4 जीबी इंटरनल मैमोरी स्‍पेस मौजूद है जिसे एक्‍टर्नल मैमोरी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 8 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। स्‍पार्क में 670 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 11.2 घंटे टॉक टाइम के साथ 530 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। अगर आप फोन में देर तक म्‍यूजिक सुनना चाहते है तो जी भर का सुनें क्‍योंकि एक बार फुल चार्ज हो जाने पर स्‍पार्क में लगातार 20 घंटे तक म्‍यूजिक प्‍ले किया जा सकता है।

फीचरों के साथ अल्‍काटेल ने फोन की कीमत पर भी ध्‍यान दिया है क्‍योंकि बाजार में फीचरों के साथ कम कीमत भी काफी मायने रखती है। अल्‍काटेल ने स्‍पार्क को बाजार में 4,000 रूपए के आकर्षक दामों में लांच किया है।

अल्‍काटेल स्‍पार्क के फीचरों पर एक नजर

  • 2.20 इंच की स्‍क्रीन
  • 320 x 240 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • 0.3 मेगापिक्‍सल का वीजीए कैमरा
  • 4 जीबी इंटरनल मैमोरी
  • 8 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमारी ऑप्‍शन
  • ब्‍लूटूथ, माइक्रोयूएसबी कनेक्‍टीविटी
  • 670 एमएएच की लीथियम बैटरी
  • 11.2 घंटे टॉक टाइम, 530 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम
  • कीमत- 4,000 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X