मार्च में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, Vivo, Poco से लेकर Oppo तक सभी 5जी फोन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी के महीने में Samsung Galaxy S23 सीरीज से लेकर Oppo Find N2 सीरीज जैसे कई स्मार्टफोन लॉन्च किए गए। वहीं अब मार्च में भी कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए जाएंगे, जो बजट सेगमेंट में आएंगे। बता दें कि मार्च में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन में Vivo V27 Pro, Poco X5 GT, Oppo F23 5G के साथ कई फोन शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं सभी फोन के बारे में जो मार्च में लॉन्च होंगे।
Vivo V27 Pro
वीवो वी27 प्रो को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट पर बेस्ड किया जा सकता है और यह अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ 120Hz 3डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें कलर-चेंजिंग बैक डिजाइन होगा जिसे कंपनी की V23 सीरीज के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा, वीवो V27 प्रो में OIS के साथ कस्टम 50MP Sony IMX766V इमेजिंग सेंसर और ऑरा लाइटिंग LED फ्लैश मॉड्यूल होने की उम्मीद है।
Poco X5 GT
Poco X5 GT लाइनअप के अलावा, पोको X5 GT में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। यह कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 2 चिपसेट पर बेस्ड होगा और Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलेगा। Poco X5 GT में ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा शमिल किया जा सकता है।

Oppo F23 5G
बता दें कि ओप्पो F23 में 409 पीपीआई के साथ 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा । अफवाहों के मुताबिक, इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम और साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी के मामले में, Oppo F23 5G में फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे सकता है।
Moto G73
मोटो जी73 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 चिपसेट के साथ 8 जीबी तक रैम दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Moto G73 में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। यह 30W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








