Oppo Find X7 सीरीज के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, इन खास फीचर से होगा लैस
OPPO : चीन में OPPO Reno 11 5G और OPPO Reno 11 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ने भारत में ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन की कीमत में कटौती भी की है। बता दें कि चीनी स्मार्टफोन दिग्गज कथित तौर पर अब अपकमिंग OPPO Find X7 5G और OPPO Find X7 Pro 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

मिली जानकारी के मुताबित ये स्मार्टफोन OPPO Find X6 5G सीरीज के स्मार्टफोन के उत्तराधिकारी होंगे । ओप्पो ने मार्च 2023 को चीन में Find X6 5G और Find X6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में अपकमिंग फाइंड एक्स7 सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा किया है। टिपस्टर बताते हैं कि ओप्पो समय से पहले स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।
Oppo Find X7 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
डिजिटल चैट स्टेशन खुलासा करते हुए बताया कि ओप्पो वेनिला फाइंड एक्स7 स्मार्टफोन को वनप्लस और बीओई एक्स1 डिस्प्ले से लैस करेगा। वहीं वनप्लस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह OnePlus 12 5G को BOE X1 डिस्प्ले से लैस करेगा। BOE X1 का डिस्प्ले 6.82 इंच का है और इसमें 8T LTPO का पैनल दिया गया है ।
डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1400 x 3168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है । वनप्लस ने खुलासा करते हुए बताया है कि डिस्प्ले ब्राइटनेस 4500 निट्स तक होगी। टिपस्टर ने पहले खुलासा किया था कि OnePlus 12 5G स्मार्टफोन मैनुअल मोड में 1722 निट्स ब्राइटनेस तक आ सकता है। BOE X1 डिस्प्ले को डिस्प्लेमेट A+ सर्टिफिकेशन के साथ 2K रिजॉल्यूशन वाले AMOLED पैनल पेश करता है।
डिस्प्ले
OnePlus में Oppo की P1 डिस्प्ले चिप और 2160Hz PWM डिमिंग भी शामिल है । वहीं टिपस्टर का कहना है कि फाइंड एक्स7 प्रो स्मार्टफोन के लिए बीओई या सैमसंग के ई7 AMOLED पैनल को ले सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन से पता चलता है कि फाइंड एक्स7 प्रो में 2K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल भी होगा। ओप्पो आने वाले स्मार्टफोन को कर्व्ड AMOLED पैनल से लैस करेगा।
कैमरा
कैमरा के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। वेनिला स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा । वेनिला डिवाइस का पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा । पिछले लीक से पता चलता है कि ओप्पो फाइंड एक्स7 प्रो स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरों से लैस किया गया है ।
अपकमिंग फाइंड एक्स 7 प्रो स्मार्टफोन डुअल पेरिस्कोप लेंस को स्पोर्ट करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा । इस सेटअप में 1 इंच के सेंसर के साथ 50MP Sony LYT 900 प्राइमरी सेंसर और डुअल कन्वर्जन गेन (DCG) तकनीक होगी। सेंसर को सेकेंडरी 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ जोड़ा जाएगा । अन्य सेंसर में 2.7x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony IMX 890 पेरिस्कोप लेंस और 6x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony IMX 858 सेंसर शामिल हैं ।


Click it and Unblock the Notifications








