Home
Mobile

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच ने लिया भारत में प्रवेश, हेल्थ अलर्ट के साथ मिलेंगे कई अपडेट्स

Amazfit ने Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वॉच को भारत में काफी किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच ने कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में प्रवेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टवॉच में 26 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Amazfit Bip 5 Unity के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। ग्राहक इस स्मार्टवॉच को ग्रे, पिंक और चारकोल कलर में खरीद सकेंगे। साथ ही इस स्मार्टवॉच को ग्राहक Amazfit वेबसाइट से खरीद सकते हैं और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच ने लिया भारत में प्रवेश

Amazfit स्मार्टवॉच की कीमत 6,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको 1.91 इंच का TFT डिस्प्ले मिल रहा है, जो कि 320 x 380 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। Amazfit की यह स्मार्टवॉच ZeppOS 3.0 पर काम करती है, जिसमें 70 से ज्यादा डाउनलोडेबल ऐप्स और गेम का सपोर्ट मिलता है।

इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट एलेक्सा का भी सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं यह स्मार्टवॉच 24 घंटे हेल्थ मॉनिटरिंग को सपोर्ट करती है, जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल है। महिलाओं के लिए इस वॉच में कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें पीरियड ट्रैकर भी शामिल है।

Amazfit Bip 5 Unity में मौजूद फीचर्स

Amazfit Bip 5 Unity कई स्मार्ट हेल्थ अलर्ट को सपोर्ट करेगी, जो कि हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल में गड़बड़ी होने पर यूजर्स को तुरंत अलर्ट कर देगा। इस स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही इसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, इनडोर वॉकिंग, रोइंग मशीन जैसी चीजें शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazfit Bip 5 Unity smartwatch entered India, will get many updates along with health alerts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X