Amazon 5g Superstore Sale: इन 5जी फोन्स पर मिल रहा छप्पड़फाड़ डिस्काउंट, देखें लिस्ट
Amazon 5g Superstore Sale: अगर आप भी अपने लिए या अपने किसी खास के लिए नया 5G स्मार्टफोन लेने वाले हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है।
जी हां, दरअसल आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे 5जी फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो आपको बेहद कम दाम में मिल जाएंगे।

Amazon पर चल रहे 5G Superstore सेल के तहत ग्राहकों को Nokia, Redmi , iQoo और Tecno के बेहतरीन फीचर्स वाले 5जी फोन्स को कीमत से भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आगे इन फोन्स के नाम, कीमत, ऑफर और स्पेक्स के बारे में जानते हैं।
Lava Agni 2 5G- सबसे पहले बात करते हैं, Lava Agni 2 5G की, जिसकी कीमत 25999 रुपये है, लेकिन इसे ग्राहक छूट के साथ मात्र 17,999 रुपये में खरीद सकेंगे। लावा अग्नि 2 5जी में आपको 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ घुमावदार AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

IQOO Z9 5G- आईक्यू जेड9 5जी जो 24,999 रुपये कीमत के साथ आ रहा है, इसे सेल में मात्र 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अन्य ऑफर के साथ इसे 17,999 रुपये में भी खरीदा जा सकता है।
Nokia G42 5G- नोकिया के इस फोन की एमआरपी प्राइज 12,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे आप 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यानी की ऐसे में आप इस बजट फोन पर भी 3 हजार तक की बचत कर सकते हैं।

Tecno Pova 5 Pro 5G- इसके अलावा टेक्नो के19,999 रुपये वाले फोन को 13,499 रुपये में लिया जा सकेगा। यह इस सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है, जिसमें कंपनी ने 68W की फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी शामिल की है।
Redmi Note 13 Pro 5G - अपनी लिस्ट में आप रेडमी के नोट 13 प्रो 5जी को भी शामिल कर सकते हैं। जिसकी कीमत तो वैसे 28,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे आप 25,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं प्रभावी कीमत के साथ ग्राहक इस फोन को 23,999 रुपये में खरीद सकेंगे। आपको बता दें, इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications

