Motorola Edge 50 Pro Price Drop: 35,999 रुपये वाला फोन अब सिर्फ 15,389 रुपये में, यहां जानें सारे ऑफर्स
Motorola Edge 50 Pro Price Drop: अगर आप लंबे समय से प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन बजट को लेकर उलझन में थे, तो अब आपके लिए सही मौका है। Motorola Edge 50 Pro, जिसे लॉन्च के समय इसकी दमदार परफॉर्मेंस और सुपर-फास्ट चार्जिंग के लिए खूब सराहा गया था, अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
खास बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट मिलाकर यह फोन आपको सिर्फ 15,389 रुपये में मिल सकता है। आइए इस ऑफर और फोन की खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं ।

Motorola Edge 50 Pro पर Amazon डील
यह स्मार्टफोन भारत में शुरूआत में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन Amazon पर इस पर 9,510 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत घटकर 26,489 रुपये हो जाती है। अगर आप YES Bank या Federal Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट मिलेगी।
इसके अलावा अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो डिस्काउंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप अपना Motorola Edge 40 Neo एक्सचेंज करते हैं तो आपको 9,600 रुपये तक का ऑफर मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर यह डिवाइस आपको सिर्फ 15,389 रुपये में मिल जाएगा।
यानी इस डील के साथ आप लगभग 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, जो इस सेगमेंट में किसी भी प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए बेस्ट डील साबित हो सकती है।
मान लीजिए आप Motorola Edge 40 Neo जैसे पुराने फोन का एक्सचेंज करते हैं। उस पर आपको 9,600 रुपये तक का ऑफर मिल जाता है। साथ ही YES Bank से EMI ट्रांजैक्शन करने पर आपको 1,500 रुपये की छूट और सीधा 9,510 रुपये का डिस्काउंट मिलता है। इस तरह 35,999 रुपये वाला फोन सिर्फ 15,389 रुपये में आपका हो सकता है। यह डील उन लोगों के लिए बेस्ट है जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं।
Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले
Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। मतलब गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक आपको स्मूद और ब्राइट विजुअल्स मिलेंगे।
परफॉर्मेंस
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, हर काम बिना किसी लैग के आसानी से किया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 4,500mAh की बैटरी है जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों का बैकअप मिल सकता है। यह फीचर इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाता है जो हमेशा जल्दी-जल्दी में फोन चार्ज करते हैं।
कैमरा
कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसको 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी शॉट्स लेने में सक्षम है। सोशल मीडिया पर फोटो और रील्स बनाने वालों के लिए यह सेटअप काफी आकर्षक है।
किसके लिए है यह फोन?
अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और शानदार कैमरा फोन चाहते हैं तो Edge 50 Pro आपके काम आ सकता है। अगर आप गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए तेज प्रोसेसर और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं, तो यह सही विकल्प है। इसके अलावा अगर आप हमेशा फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में रहते हैं तो यह फोन आपके लिए एक प्रैक्टिकल चॉइस है।
Motorola Edge 50 Pro न सिर्फ डिस्प्ले और कैमरा में दमदार है, बल्कि इसकी चार्जिंग स्पीड और परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है। अभी Amazon पर चल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन बना रहे हैं। अगर आप एक अपग्रेड की तलाश में हैं तो यह डील हाथ से जाने लायक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








