Amazon deals: 9,999 रुपये में घर लें आए Poco M6 Pro 5G, जल्दी करें
Amazon लोकप्रिय Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रहा है। अमेजन पर इसकी कीमत 10,499 रुपये है और अब इस पर कूपन छूट मिल गई है।
इस स्मार्टफोन के कुछ मुख्य आकर्षण में एक पंच-होल हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन, पीछे की तरफ डुअल कैमरा और एक स्नैपड्रैगन 5G-सपोर्ट प्रोसेसर शामिल हैं। आइए डील पर एक नजर डालें।

Poco M6 Pro 5G कीमत : Poco M6 Pro 5G के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। हालाँकि, अमेजन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट है, जिससे डिवाइस की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो गई है।
Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन : M6 Pro 5G में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.79-इंच का बड़ा डिस्प्ले है। एलसीडी स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में 8MP फ्रंट कैमरे के लिए पंच होल कट आउट है।

वहीं इसमें पीछे की तरफ, 50MP मेन लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ एक डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। रियर और फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो शूट करने में सक्षम है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट पर बेस्ड है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी है।

यह डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और GNSS सूट जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शनो के साथ आता है। इसमें टीवी और अन्य गैजेट को कंट्रोल करने के लिए आईआर ब्लास्टर भी दिया गया है। डिवाइस बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 ओएस पर बूट करता है और टॉप पर MIUI है।
अगर आप 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट कम है, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह सबसे सस्ते 5G फोन में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications







