Amazon Great Indian Festival Sale 2025 : लैपटॉप, टैबलेट और प्रीमियम स्मार्टफोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival 2025: भारत में ई-कॉमर्स के सबसे बड़े मुकाबले का आगाज़ हो चुका है। Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीखें तय हो गई हैं। 23 सितंबर से यह सेल लाइव होगी, लेकिन हमेशा की तरह Prime Members को 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर से ही खास डील्स का फायदा मिलेगा।
इस बार अमेज़न केवल स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक्स पर ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट और अल्ट्रा-प्रीमियम डिवाइसेज पर भी रिकॉर्ड तोड़ छूट लेकर आ रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

SBI कार्ड होल्डर्स के लिए एकस्ट्रा फायदा
कस्टमर्स को इस फेस्टिव सेल में 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा अगर वे SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे।
- लैपटॉप पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है, जिसे 45% तक की छूट मिल रही है।
- वर्क-फ्रॉम-होम और स्टूडेंट्स के लिए इस बार के लैपटॉप डील्स बेहद आकर्षक हैं।
- Asus लैपटॉप (RTX 3050 GPU) - 60,000 रुपये से कम में उपलब्ध, साथ में बैंक ऑफर।
- HP 15 (Intel i5 13th Gen) - ₹50,000 से नीचे की कीमत में।
- Dell Inspiron (13th Gen Intel) - अब डिस्काउंटेड प्राइस पर मिलेगा।
- Asus VivoBook - ₹80,000 से कम में।
- Lenovo IdeaPad (13th Gen Intel) - ₹60,000 से नीचे लिस्टेड।
यह पहली बार है जब इतने ब्रॉड रेंज के लैपटॉप्स 40% से ज्यादा डिस्काउंट पर पेश किए जा रहे हैं।
टैबलेट पर 70% तक ऑफ
Amazon ने इस साल टैबलेट कैटेगरी में सबसे बड़े प्राइस कट्स का ऐलान किया है।
- Samsung Galaxy Tab S9 FE - ₹20,000 से कम (लॉन्च प्राइस ₹44,999)।
- Samsung Galaxy Tab S9 - ₹40,000 से कम (लॉन्च प्राइस ₹81,900)।
- Apple iPad (M3 powered) - ₹50,000 से नीचे (पहले ₹59,900)।
यानी, जो टैबलेट आमतौर पर प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं, वे अब मिड-रेंज बजट में भी खरीदे जा सकेंगे।
स्मार्टफोन डील्स - फ्लैगशिप से मिड-रेंज तक
स्मार्टफोन कैटेगरी हमेशा से इन फेस्टिव सेल्स की हाईलाइट रही है। इस बार भी Amazon ने दमदार लाइनअप तैयार किया है।
Ultra-Premium - Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy Z Fold 6, OnePlus 13 Series, iQOO 13 5G पर बड़े ऑफर है।
Mid-Range बेस्ट सेलर - iPhone 15, OnePlus 13R, iQOO Neo 10, Vivo V60 और Oppo Reno 14, एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट्स के साथ आता है।
क्यों खास है यह सेल?
इस बार अमेजन केवल 'छूट' पर ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि बजट कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को प्रीमियम लेवल के करीब लाने की कोशिश कर रहा है। उदाहरण के लिए, Galaxy Tab S9 FE का प्राइस ₹20,000 से कम करना, या iPad को ₹50,000 से नीचे उपलब्ध कराना, मार्केट में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
दूसरी बड़ी खासियत यह है कि Amazon ने लैपटॉप और टैबलेट को सेल का फ्रंटलाइन कैटेगरी बना दिया है। पहले जहां स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता था, अब वर्क-फ्रॉम-होम और डिजिटल लर्निंग यूज़र्स को भी टारगेट किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








