OnePlus 13 Amazon पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर बना गेम-चेंजर
Amazon Great Indian Festival हर साल ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट लेकर आता है। इस बार भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है, लेकिन खास बात यह है कि प्री-डील्स के ज़रिए ग्राहक पहले से ही धांसू ऑफर्स का मजा ले रहे हैं।
अगर आप OnePlus फैन हैं और लंबे समय से फ्लैगशिप OnePlus 13 खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus 13 पर एक्सचेंज ऑफर क्यों है खास?
OnePlus 13 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर ₹72,999 की बजाय सिर्फ ₹69,998 में मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹2,099 तक का Amazon Pay बैलेंस भी मिलेगा।
लेकिन असली गेम-चेंजर है एक्सचेंज ऑफर। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज कर नई OnePlus 13 की कीमत को और भी नीचे ला सकते हैं। यही वह एंगल है जो इस डील को बाकी ऑफर्स से अलग बनाता है। इस डिवाइस पर अमेजन 37,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
कैसे काम करता है ऑफर
कई बार लोग सोचते हैं कि एक्सचेंज में मिलने वाली कीमत फिक्स होती है। लेकिन Amazon पर यह प्रोसेस स्मार्ट है - जब आप एक्सचेंज ऑप्शन पर क्लिक करते हैं और अपने फोन का ब्रांड व मॉडल डालते हैं, तब आपको एक अनुमानित कीमत दिखाई जाती है।
बाद में Amazon का एग्जीक्यूटिव आपके पुराने फोन की हालत देखकर फाइनल प्राइस तय करता है। यानी अगर आपका फोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको उम्मीद से ज्यादा छूट मिल सकती है।
भारी बैटरी और कैमरा
OnePlus 13 सिर्फ डिस्काउंट की वजह से ही आकर्षक नहीं है, बल्कि इसके फीचर्स इसे पावर यूज़र्स के लिए एकदम फिट बनाते हैं। इसमें 6.82-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। मतलब धूप में भी स्क्रीन क्रिस्टल-क्लियर दिखेगी।
फोन को ताकत मिलती है Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU से, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है।
कैमरा सेटअप भी इस डिवाइस को प्रीमियम बनाता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल है। साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया क्रिएटर्स और वीडियो कॉलिंग यूजर्स के लिए बोनस है।
6000mAh की पावरफुल बैटरी
आजकल ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4500mAh या 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं। लेकिन OnePlus 13 में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है। 100W फास्ट चार्जिंग के साथ यह डिवाइस कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर तैयार हो जाता है।
इस डील को खास बनाता है एक्सचेंज ऑफर और बैटरी बैकअप का कॉम्बिनेशन। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि फ्लैगशिप फोन सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर के दम पर महंगे होते हैं। लेकिन OnePlus 13 अपने लंबे बैकअप और स्मार्ट एक्सचेंज सिस्टम की वजह से उन यूज़र्स को भी आकर्षित कर रहा है जो "वैल्यू फॉर मनी' डील ढूंढते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








