Amazon Great Indian Festival 2025: OnePlus Nord 5, OnePlus 13s और OnePlus 13 पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट
Amazon Great Indian Festival 2025: भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के सबसे बड़े फेस्टिवल्स में से एक Amazon Great Indian Festival 2025 की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस बार का सेल सीजन ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर ढेरों धमाकेदार ऑफ़र्स लेकर आ रहा है।
हालांकि जो खबर सबसे ज़्यादा चर्चा में है, वो OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन लाइनअप पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट्स की है। अगर आप OnePlus का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, या फिर मिड-रेंज मॉडल पर नजर गड़ाए बैठे हैं, तो यह सेल आपके लिए गोल्डन चांस साबित हो सकती है।

OnePlus स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट
Amazon की ऑफिशियल डील लिस्ट के मुताबिक, इस बार सेल में OnePlus के तीन बड़े मॉडल्स OnePlus Nord 5, OnePlus 13s और OnePlus 13 पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती देखने को मिलेगी।
OnePlus Nord 5 (8GB + 256GB)
लॉन्च के बाद से इस फोन की कीमत ₹31,998 के आसपास बनी हुई थी। मगर Amazon Great Indian Festival के दौरान यह केवल ₹28,749 में उपलब्ध होगा। यह कीमत बैंक ऑफर्स जोड़ने के बाद सामने आई है।
OnePlus 13s (12GB + 256GB)
कंपनी का यह नया मॉडल अभी ₹54,998 में मिल रहा था। लेकिन सेल के दौरान यह फोन ₹47,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी लगभग ₹7,000 की बचत।
OnePlus 13 (12GB + 256GB)
OnePlus का फ्लैगशिप मॉडल जिसकी कीमत पहले ₹69,999 थी, अब सेल में केवल ₹57,999 में मिलेगा। यानी कुल ₹12,000 से भी ज़्यादा की बचत।
ध्यान रहे कि ये कीमतें बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद की हैं। यानी अगर आपके पास पार्टनर बैंक का कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
OnePlus Nord 5: मिड-रेंज सेगमेंट का पावरफुल फोन
- OnePlus Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स को टार्गेट करती रही है जो कम दाम में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं।
- इसमें 6.83-इंच का Swift AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
- फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 735 GPU दिया गया है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
- बैटरी साइड पर इसमें 6800mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है।
- यह फोन खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए बेस्ट डील माना जा रहा है।
OnePlus 13s: फ्लैगशिप फीचर्स वाला 'S' वेरिएंट
- OnePlus 13s उन यूज़ के लिए पेश किया गया है जो OnePlus 13 से थोड़ा कम दाम में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं ।
- फोन में 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
- इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मौजूद है।
- कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- फोन को पावर देती है 5850mAh बैटरी जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
OnePlus 13: अल्टीमेट फ्लैगशिप पावर
- अगर आप OnePlus का टॉप-एंड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो OnePlus 13 इस बार काफी किफायती दाम पर मिलेगा।
- इसमें 6.82-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहद शार्प और स्मूथ विजुअल्स देता है।
- प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU मिलता है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
- फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है।
क्यों है ये डील खास?
OnePlus जैसे प्रीमियम ब्रांड के फोन सामान्य दिनों में अक्सर महंगे रहते हैं और बहुत जल्दी दाम में कमी देखने को नहीं मिलती। ऐसे में Amazon Great Indian Festival का ऑफर ग्राहकों के लिए बेस्ट चांस है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से अपग्रेड करने का प्लान बना रहे थे।
बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और लिमिटेड-टाइम डिस्काउंट्स जोड़कर इनकी कीमतें और भी कम हो सकती हैं। यही वजह है कि यह डील वनप्लस फैन्स और टेक-लवर्स दोनों के लिए हॉट टॉपिक बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








