Amazon Great Indian Festival Sale 2024: iPhone 13 भारी छूट के साथ उपलब्ध, क्या 2024 में इसे खरीदना चाहिए?
Amazon पर जल्द ही साल की सबसे चर्चित और मोस्टअवेटेड सेल Great Indian Festival 2024 शुरू होने जा रही है। यह सेल सभी ग्राहकों के लिए 29 सितंबर से शुरू होगी, जबकि प्राइम मेंबर्स के लिए यह 24 घंटे पहले ही लाइव हो जाएगी।
इस सेल को लेकर कंपनी ने डील्स और डिस्काउंट को भी टीज करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत iPhone 13 के लिए डिस्काउंट का खुलासा हुआ है।

अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास से लिए एप्पल का आईफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है। जिसमें iPhone 13 को भारी भरकम छूट के साथ उपल्बध कराया जा रहा है।
लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह भी सवाल उठता होगी कि क्या 2024 में आईफोन 13 को लेना सही होगा। तो आइए आगे इस सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल में iPhone 13 पर भारी छूट ऑफर किया जाएगा। वैसे iPhone 13 के बेस 128GB मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है, लेकिन Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान ग्राहक इसे मात्र 39,999 रुपये में खरीद सकता है।
जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टारलाइट, रेड, ब्लू, ग्रीन, पिंक और मिडनाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है।
अमेजन ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि, ग्राहकों को SBI बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे iPhone 13 की कीमत 39,999 रुपये से कम हो जाएगी।
आपको बता दें, Apple ने भारत में कुछ अन्य पुराने मॉडल्स के साथ iPhone 13 की बिक्री पहले ही बंद कर दी है। हैंडसेट अब Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है, हालांकि, यह मौजूदा स्टॉक खत्म होने तक Flipkart और Amazon से खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।
2024 में iPhone 13 को खरीदना चाहिए- आईफोन 13 उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो लोग ज्यादा पैसे खर्च किए iPhone खरीदने की सोच रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो ज्यादा कीमत होने के कारण इसे चाह के भी नहीं ले पाते। उनके लिए 40,000 रुपये से कम कीमत में यह विचार करने लायक हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications





