Amazon Great Republic Day सेल: iPhone, Samsung और iQOO पर मिल रहा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon अब एक बाक फिर से रिपब्लिक डे सेल के साथ वापस आ गया है। अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 20 जनवरी तक लाइव रहेगा। इस लिए अभी आपके पास कुछ दिन और बचे हैं। तो चलिेए जानते हैं रिपब्लिक डे पर मिलने वाले सेल के बारे में और कैसे इसका फायदा उठाया जा सकता है।
अमेज़न के इस सेल में प्रीमियम फोन से लेकर बजट फोन तक पर ऑफर दिया जा रहा है। इस दौरान आप कोई भी अपनी पसंद के फोन खरीद सकते हैं। हम कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जिन पर आपको सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। जिनमें से IPhone 13, Samsung Galaxy S22, Xiaomi 12 Pro से लेकर iQOO 9 SE तक को शामिल किया गया हैं।
iPhone 13 स्मार्टफोन
बता दें कि सबसे रोमांचक सौदों में iPhone 13 है । इस पर 26 % तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप iPhone 13 को 79,900 रुपये की कीमत के बदले आप इसे सिर्फ 59,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इस पर , एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 1,250 रुपये तक की तत्काल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस फोन पर और भी कई ऑफर दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी S22 5G स्मार्टफोन पर आपको 38 % तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस फोन में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। कीमत की बात करें तो यह 52,999 रुपये में मौजूद है। इसके अलावा, आप इस फोन पर 1,250 रुपये का एसबीआई क्रेडिट कार्ड ऑफर भी पा सकते हैं। वहीं 18,050 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन
Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत में 31 % तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभी, आप इसे 79,999 रुपये की कीमत के मुकाबले 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर आपको 7000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके साथ ही इसमें आपको एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन
iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन की कीमत में भी कमी की गई है। बता दें कि यह स्नैपड्रैगन 888 पर बेस्ड है, iQOO 9 SE अब आपको 39,990 रुपये की कीमत पर नहीं बल्कि 28,990 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा, आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 2,250 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








