Home
Mobile

Amazon sale में Oneplus के इन तीन फोन्स पर 9 हजार तक की छूट, जानें मॉडल, नई कीमत व ऑफर्स

अगर आप भी Oneplus का नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल Amazon great summer sale की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें कंपनी वनप्लस के तीन स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस सेल में आप वनप्लस के फोन्स को 9 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आज हम आपको वनप्लस के तीनों फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस सेल से भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।

Amazon sale में Oneplus के इन तीन फोन्स पर 9 हजार तक की छूट

OnePlus 11R 5G - सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस 11आर 5जी की, अमेजन सेल में इस फ्लैगशिप फोन के 8GB/128 GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 30,740 रुपये में खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि, लॉन्च के वक्त इस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये थी। यानी कि इस वक्त ग्राहक इस फोन पर पूरे 9,259 रुपये तक की बचत कर सकता है। इसके अलावा अगर इस पर बैंक ऑफर्स का लाभ लेते हैं, तो आपको यह फोन और भी किफायती दाम में मिल जाएगा।

OnePlus 11R 5G में 120Hz की रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.74 इंच की Fluid AMOLED स्क्रीन दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट के साथ आता है। जिसमें कंपनी ने 5,000mAh बैटरी दी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

Amazon sale में Oneplus के इन तीन फोन्स पर 9 हजार तक की छूट

Oneplus nord ce 3 5G- अब बात करते हैं, अमेजन सेल में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी पर मिलने वाले ऑफर्स की । इस सेल में इसके 8GB/128 GB वेरिएंट को महज 18,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दे, लॉन्च के वक्त इस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी। यानी की आप इस फोन पर पूरे 8,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।

Oneplus nord ce 3 5G में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने अपने इस फोन में क्वालकॉम Snapdragon 782 प्रोसेसर शामिल किया है। कैमरा की बात करें तो यह 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की है।

Amazon sale में Oneplus के इन तीन फोन्स पर 9 हजार तक की छूट

Oneplus Nord CE Lite 5G - सबसे आखिर में बात करते हैं, वनप्लस नॉर्ड सीई लाइट 5जी की जिसे अमेजन सेल में 2,750 रुपये तक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17000 में उपलब्ध कराया गया है। यानि कि, इस फोन को आप कीमत से लगभग 3 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे।

इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon great summer sale 2024 discount offers on Oneplus nord ce nord ce 3 lite oneplus 11r
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X