Amazon : कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर टॉप डील, अपनो को करें गिफ्ट
Smartphone : भारत में अलग-अलग कंपनियां किफायती कीमतों पर अलग-अलग तरह के स्मार्टफोन पेश करती हैं, जिनमें से कुछ की कीमत 7 हजार रुपये से भी कम है। तो चलिए जानते हैं सभी फोन के बारे में।

Realme Narzo 50i Prime
यह स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ आता है जो 4GB LPDDR4X रैम, 64GB UFS 2.2 स्टोरेज और 1TB तक एक्सपैंडेबल एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ है। इसमें 400nits ब्राइटनेस के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8MP का बैक कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। कीमत की बात करें तो फिलहाल 6,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Redmi A2
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर के साथ 3GB रैम, 64GB स्टोरेज और 1TB तक एक्सपेंडेबल एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 400nits ब्राइटनेस के साथ 16.5-सेमी HD+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8MP का बैक कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो 6,799 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Tecno Spark 9
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G37 प्रोसेसर के साथ 4GB LPDDR4X रैम, 64GB eMCP स्टोरेज पेश करता है। इसमें 6.6 इंच एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 13MP का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो 6,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Tecno Pop 7 Pro
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक MT6761 हेलियो A22 पर बेस्ड है जिसे 6GB रैम, 64GB स्टोरेज और एक्सटर्नल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6.56 इंच एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 12MP का बैक कैमरा है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल कीमत की बात करें तो 6,099 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








