Home
Mobile

OnePlus 13 पर 10,000 रुपये की बड़ी छूट, जानिए क्यों शानदार है यह डील

OnePlus 13 Price drop: अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और OnePlus का कोई प्रीमियम डिवाइस आपकी लिस्ट में है, तो Amazon Prime Day Sale 2025 आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। खासकर OnePlus 13 के लिए, जिस पर कंपनी 10,000 रुपये तक की सीधी छूट दे रही है।

Prime Day सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए है, लेकिन जो ऑफर्स मिल रहे हैं, वो इसे साल की सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स में से एक के रुप में ला रहे हैं।

10000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13

OnePlus 13 पर क्या है ऑफर?

OnePlus 13 को भारत में कुछ समय पहले 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Prime Day 2025 के दौरान, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए इसकी कीमत ₹59,999 तक आ गई है।

अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए पुराना स्मार्टफोन है, तो अंतिम कीमत करीब 50,000रुपये तक भी जा सकती है, जो इस प्रीमियम फोन के लिए एक बेमिसाल डील है।

OnePlus 13 के टॉप स्पेसिफिकेशंस

कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सभी सेंसर 50MP के हैं, जिसमें मुख्य कैमरा, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड शामिल हैं। यह सेटअप लो-लाइट फोटोग्राफी, पोट्रेट शॉट्स और 4K वीडियोज के लिए बेहतरीन माना जा रहा है। फ्रंट कैमरा भी 32MP का है, जो सोशल मीडिया लवर्स के लिए परफेक्ट है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो दिनभर का आरामदायक बैकअप देती है। साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

किसके लिए है OnePlus 13?

OnePlus 13 उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को तवज्जो देते हैं या हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइट डिस्प्ले चाहते हैं। अगर आप कैमरा परफॉर्मेंस में समझौता नहीं करना चाहते और भविष्य के लिए तैयार फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो आप इसके बारे में सोच सकते हैं।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस, जबरदस्त कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिज़ाइन हो, तो OnePlus 13 इस समय सबसे सही विकल्प है। Amazon Prime Day 2025 में ₹10,000 की छूट और एक्सचेंज ऑफर इसे और भी ज़्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बना रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Prime Day Sale 2025 oneplus price features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X